फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband killed his wife in Ludhiana

Ludhiana: मंदिर जाने के बहाने घर से निकला पति, रास्ते में पत्नी को मारकर फेंका, पूछताछ में उगला बड़ा राज

Tue, 20 Dec 2022 09:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Dec 2022 09:23 PM IST
सार

गांव उमैदपुर के पास पहुंच कर आरोपी ने खाली प्लाट के पास बाइक रोकी और पत्नी से उसके संबंधों के बारे में पूछताछ करने लगा। इसी दौरान दोनों की वहां कहासुनी हो गई और आरोपी ने तेजधार हथियार ले रखा था। उसी से पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव खाली प्लाट की झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Husband killed his wife in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लुधियाना के गांव टिब्बा में एक व्यक्ति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को आरोपी ने खाली प्लाट में झाड़ियों के बीच फेंक दिया। आरोपी परिवार वालों को यह बोल कर पत्नी के साथ घर से निकला था कि वह नैना देवी माता जी पर माथा टेकने जा जा रहा है। रास्ते में ही आरोपी ने पत्नी को मौत के घाट उतारा और वहां से फरार हो गया। 

विज्ञापन


करीब 10 बजे उसने पुलिस को झूठी सूचना दी कि कार सवार उसकी पत्नी को अगवा कर ले गए और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। सारा दिन आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। जब पुलिस को आरोपी पर शक हुआ तो आरोपी से सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने सच्चाई बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर टिब्बा गांव की रहने वाली अजय पाल कौर (25) का शव गांव उमैदपुर से बरामद किया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी जय देव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई पवित्र सिंह ने बताया कि जय देव इलाके की एक फैक्टरी में काम करता था। उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी लेकिन कोई बच्चा नहीं हुआ था। जय देव को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध हैं। जिसे लेकर एक दो बार झगड़ा भी हुआ था। जय देव ने पत्नी को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। उसने परिवार वालों को बताया कि वह पत्नी के साथ नैना देवी माता जी के दरबार में माथा टेकने जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह उसने पत्नी को जगाया और दोनों बाइक पर ही घर से निकल पड़े। गांव उमैदपुर के पास पहुंच कर आरोपी ने खाली प्लाट के पास बाइक रोकी और पत्नी से उसके संबंधों के बारे में पूछताछ करने लगा। इसी दौरान दोनों की वहां कहासुनी हो गई और आरोपी ने तेजधार हथियार ले रखा था। उसी से पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव खाली प्लाट की झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। 


पुलिस को दी झूठी सूचना, ऐसे खुला राज
वहां से निकल कर आरोपी ने पहले अपने परिवार को सूचना दी कि कार सवार कुछ युवक उसकी पत्नी को जबरदस्ती अगवा कर ले गए और बाइक भी लूट ले गए। इसके बाद सभी थाना साहनेवाल पहुंचे और वहां शिकायत कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सवाल करने पर पति बार-बार बयान बदलता रहा। इस पर पुलिस को शक हुआ तो आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed