{"_id":"62fc84751c0aa84bdf173c82","slug":"husband-firing-on-wife-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पति ने पत्नी पर चलाई गोली, बाल-बाल बची, सास-बहू में हुई थी कहासुनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind News: पति ने पत्नी पर चलाई गोली, बाल-बाल बची, सास-बहू में हुई थी कहासुनी
Wed, 17 Aug 2022 11:32 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में मंगलवार रात को नौ बजे सास बहू के बीच हुई कहासुनी से खफा एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर फायरिंग कर दी। इसमें पत्नी बाल-बाल बच गई। जुलाना थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
जुलाना के वार्ड नंबर नौ निवासी मनोज की पत्नी सीमा का बीती रात उसकी सास निर्मला के साथ झगड़ा हो गया। इसी दौरान मनोज भी मौके पर पहुंच गया। मनोज ने अपने पास मौजूद पिस्तौल से सीमा पर गोली दाग दी। गोली सीमा के सिर के पास से निकल दीवार में जा लगी। मनोज ने फिर से दूसरी गोली दागी और वह गोली भी दीवार से जा टकराई और सीमा बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
सीमा ने जब पति को थाने जाने की बात कही तो आरोपी ने खुद को गोली मारने की धमकी दी। किसी तरह महिला पुलिस को सूचना देने में कामयाब हो गई। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने सीमा की शिकायत पर उसके पति मनोज के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालातों का जायजा लेने के बाद आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।