फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Commits Suicide After Attack On His Wife In Sirsa

पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से किए वार, फिर घर के पास पेड़ पर फांसी लगा दे दी जान

Sun, 30 Jun 2019 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Jun 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Husband Commits Suicide After Attack On His Wife In Sirsa
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल के गांव केवल में रविवार को सुबह घरेलू कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद उसने अपने घर के ही नजदीक धर्मशाला में पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


मृतक की पहचान शिवकरण सिंह निवासी गांव केवल के रूप में हुई है। जबकि उसकी घायल पत्नी सुखप्रीत कौर को सिरसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली और सिंघपुरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और घटनास्थल का जायजा लेकर कई जानकारियां हासिल की।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार लगभग 32 वर्षीय शिवकरण सिंह जोकि मजदूरी का काम करता था। उसने रविवार सुबह अपनी पत्नी सुखप्रीत कौर पर घरेलू कलह के चलते कुल्हाड़ी से हमला करके जान से मारने का प्रयास किया और हमला कर वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में सुखप्रीत कौर के सिर पर गहरी चोट लग गई। जिसे पड़ोसियों व सगे संबंधियों ने सिरसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उसके रिश्तेदारों ने सुखप्रीत कौर को अग्रोहा न ले जाकर सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। 

वहीं घटना के बाद शिवकरण सिंह के सगे संबंधी घायल सुखप्रीत कौर को संभालने में लग गए। इस दौरान उन्हे गांववासियों ने सूचना दी कि शिवकरण सिंह ने अपने घर के नजदीक बनी धर्मशाला में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। जब तक वहां उसके सगे संबंधी पहुंचे, तब तक शिवकरण सिंह की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने कालांवाली पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी। 

सूचना मिलते ही कालांवाली व सिंघपुरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेजा।  बताया जा रहा हैं कि शिवकरण सिंह का सुखप्रीत कौर निवासी रोड़ी से करीब दस वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। शिवकरण सिंह और सुखप्रीत सिंह दोनों साथ-साथ मजदूरी का कार्य करते थे और उनका वैवाहिक जीवन सही चल रहा था। 

शिवकरण सिंह के लगभग 8 वर्षीय व 6 वर्षीय दो लड़के हैं। लेकिन कुछ सालों से शिवकरण सिंह उसे मजदूरी करने से मना करने लगा। जिस पर दोनों में क्लेश रहने लगा। जिसको लेकर सुखप्रीत कौर ने महिला थाने में शिवकरण सिंह पर नशा करने और नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करने की शिकायत भी दे रखी थी। जिसका लगभग एक माह पूर्व पंचायत सदस्यों ने राजीनामा भी करवा दिया था। लेकिन इसके बाद रविवार सुबह फिर से दोनों में झगड़ा होने के कारण शिवकरण सिंह ने ऐसा कदम उठाया। 

वहीं शिवकरण सिंह के उसके अलावा 5 भाई और 3 बहने थी। जिसमें से एक बड़े भाई ने 3 साल पूर्व मानसिक रूप से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शिवकरण सिंह के भाई बलकरण सिंह के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया हैं और परिजनों को सौंप दिया हैं। 

वहीं सुखप्रीत कौर के पिता दर्शन सिंह निवासी रोड़ी ने बयान दिया कि उसका दामाद पिछले करीब 6 साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते वह नशा करता था और उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। वहीं उन्होंने बताया कि दर्शन सिंह की दो और बेटियां भी शिवकरण के भाईयों के साथ विवाहित हैं। - सतबीर सिंह, चौकी इंचार्ज, सिंघपुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed