{"_id":"8b656ecf2a463a2c78751de482198d69","slug":"husband-commit-suicide-allegation-on-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मौत का जिम्मेवार बता फंदे पर लटका युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को मौत का जिम्मेवार बता फंदे पर लटका युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Mar 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अजय नगर में घर के झगड़े में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक के पिता ने पुलिस को एक सुसाइड नोट सौंपा है। जिसमें युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मोहल्ला अजय नगर निवासी कुलदीप (29) केबल ऑपरेटिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से वह घरेलू कलह के चलते परेशान चल रहा था। रविवार सुबह उसका शव घर के आंगन में फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। कुलदीप के दो बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार कुलदीप का उसकी पत्नी के साथ पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या करने की बात कह चुका था। पुलिस ने मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लेने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो महीने पहले लिखा था सुसाइड नोट
परिजनों के मुताबिक विवाद से परेशान होकर कुलदीप ने दो महीने पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में कुलदीप ने अपनी पत्नी को खुद के मौत का जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस फिलहाल सुसाइड नोट और कुलदीप की लिखाई की बारीकी से जांच कर रही है।
रतनलाल, एसएचओ, सिटी थाना पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। सोसाइड नोट की जांच करने के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।