तलाक देने से पहले रेप कर गया पति
अदालत में तलाक को लेकर चल मामले के बीच ही एक व्यक्ति अपनी पत्नी का रेप कर भाग निकला। पीड़िता के बयान पर उसके पति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। मामला पंजाब के बरनाला जिले का है।
मामले की जांच कर रही महिला विंग बरनाला की इंचार्ज इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि निवासी बरनाला महिला की शादी तपा कस्बा निवासी कैलाश कुमार से हुई थी। काफी समय तक औलाद न होने के कारण दोनों में कलह रहने लगा और बात तलाक तक पहुंच गई,अब भी दोनो पती पत्नी का तलाक का केस स्थानीय अदालत में चल रहा है जिसका फैसला होना अभी बाकी है।
घर आया और कर दिया रेप
इंस्पैक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि तलाक के केस अदालत में चलने के बाद दोनों पति पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। महिला बरनाला में थी, जबकि उसका पति कैलाश तपा में रह गया था। पीड़िता ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति कैलाश कुमार उसके घर आया और कहने लगा कि तलाक हुआ नहीं है और वह अभी उसका पति है।
ये कहते हुए पति ने उसके साथ बलात्कार किया और भाग गया। उसने अपने पति पर यह भी आरोप लगाया कि उसने तलाक से पहले ही कहीं और मंगनी करवा ली है। इंस्पैक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि कैलाश कुमार की पत्नी नीलम रानी का मैडिकल करवाने के बाद नीलम रानी के ब्यानों पर उसके पति कैलाश कुमार पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।