फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband And Wife Commits Suicide In Manimajra Of Chandigarh

Chandigarh News: मनीमाजरा में मचा हड़कंप, पहले पत्नी का गला रेता, फिर खुद लगा ली फांसी, किया था प्रेम विवाह

Fri, 12 May 2023 11:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 May 2023 11:53 PM IST
सार

दोनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित मंदिर में प्रेम विवाह किया था। अमन पहले यहां दर्शनी बाग स्थित एक डेयरी में काम करता था। वहां पर भी उसने डेढ़ साल पहले फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Husband And Wife Commits Suicide In Manimajra Of Chandigarh
शव को बाहर निकालते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शांति नगर इलाके में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और उसके बाद फिर पंखे से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार देर शाम की है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही शांति नगर की गली नंबर आठ के मकान नंबर 13 में पहुंचे डीएसपी उदयपाल सिंह और मनीमाजरा थाना प्रभारी ने जसपाल सिंह ने जांच की। इससे पहले पुलिस कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर पति के पंखे से लटके शव को नीचे उतरा। 

विज्ञापन


पति की पहचान 29 साल के अमन कुमार के रूप में हुई है। जिसने पहले अपनी पत्नी आरती लक्ष्मी का पहले चाकू से गला रेतकर हत्या की और फिर फंदा कर लगा आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव कमरे में फर्श पड़ा हुआ। जिसका गला कटा होने के चलते खून से लथपथ था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जों में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शव को सेक्टर-16 के शवगृह में रखवा दिया था। पुलिस ने अभी पत्नी की हत्या के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। पुलिस का कहना कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पत्नी की सही मौत के बारे में पता चलेगा कि उसने खुद चाकू से गला रेता है या फिर पति ने रेत कर हत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं मकान मालिक की बेटी रेखा ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने चार महीने के बच्चे के साथ एक सप्ताह पहले ही मकान में रहने आए थे। उनका कहना कि गुरुवार को दोनों पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हुई थी। इसके बाद फिर दोनों अपने बच्चे को लेकर सेक्टर -29 स्थित बच्चे नानी के घर चले गए। वहां पर अपने बच्चे को छोड़कर दोनों पति-पत्नी शुक्रवार दोपहर 12 बजे लौटे। कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर ही लड़ते झगड़ते रहे। शाम को साढ़े छह बजे जब आधार कार्ड लेने के लिए दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर अंदर से दोनों को निकाला।


अमन पहले भी कर चुका आत्महत्या का प्रयास
अमन दर्शनी बाग स्थित मानव डेयरी पर काम करता था। अमन ने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। हालांकि डेयरी मालिकों ने समय रहते फंदे से उतरा कर उसे बचा लिया था। उस समय अमन का सेक्टर-29 में रहने वाली आरती लक्ष्मी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह किया था। अमन मूलरूप से नेपाल और पत्नी आरती लक्ष्मी बिहार की रहनी वाली है।



24 साल के युवक ने लगाया फंदा
सेक्टर-45 के बुड़ैल में रहने वाले 24 साल के एक युवक की लाश शुक्रवार सुबह घर में पंखे से झूलती मिली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद युवक को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम राजकुमार है और वह यहां परिवार के साथ रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। उसका एक भाई है और बहन की शादी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक युवक की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। मृतक का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed