फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife and child after being hit by train in Panchkula

एक झटके में उजाड़ा परिवार: ट्रेन की चपेट में आकर पति और पत्नी की मौत, चार माह की बच्ची भी नहीं बची

Tue, 01 Nov 2022 07:04 PM IST
ajay kumar चंदन मिश्र, संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
चंदन मिश्र, संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 07:04 PM IST
सार

राजू की सोनी से करीब दो साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद दोनों चंडीगढ़ के मक्खन माजरा में रह रहे थे। चार महीने पहले बच्ची का जन्म हुआ था। राजू यहां पर गाड़ी चलाने का काम करता था।

विज्ञापन
Husband and wife and child after being hit by train in Panchkula
मृतक दंपती और बच्ची की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा हुआ है। चंडीगढ़ के मक्खनमाजरा में रहने वाले दंपती अपनी चार महीने की बेटी को डॉक्टर के पास से दवाई दिलाकर घर लौट रहे थे। मगर वह सभी जैसे ही रेलवे ट्रैक पर पहुंची तो तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसे में सभी की जान चली गई। सूचना पाकर चंडीगढ़ जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 

विज्ञापन


मृतकों में राजू (30), पत्नी सोनी (25) और चार माह की बेटी परी शामिल है। दंपती मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव झिरन का रहने वाला था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजू की बेटी की तबीयत खराब थी। सोमवार शाम को राजू अपनी पत्नी और बेटी के साथ रायपुरकलां पैदल डॉक्टर के पास दवा लेने गया था। उपचार के बाद तीनों घर वापस जा रहे थे। 
विज्ञापन


गंदे नाले के ऊपर पहुंची तभी आ गई ट्रेन
शाम करीब साढ़े पांच बजे दंपती बच्ची को गोद लेकर रायपुरकलां के पास बने रेलवे ट्रैक को पार कर घर जा रहा था। जैसे ही वे गंदे नाले से थोड़ा आगे बढ़े तभी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ से ट्रेन आ गई। तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और शावों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो साल पहले हुई थी शादी
राजू की सोनी से करीब दो साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद दोनों चंडीगढ़ के मक्खन माजरा में रह रहे थे। चार महीने पहले बच्ची का जन्म हुआ था। राजू यहां पर गाड़ी चलाने का काम करता था। सोमवार रात को दंपती घर नहीं पहुंचे तो उनके जानकारों ने उन्हे तलाशना शुरू किया। इसके बाद उन्हें पता चला की दपंती और बच्ची की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed