{"_id":"5d3ef3b58ebc3e6cd3276a03","slug":"husband-and-his-wife-died-in-road-accident-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से जा टकराई कार, भीषण हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक से जा टकराई कार, भीषण हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती
Mon, 29 Jul 2019 07:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Jul 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर करतारपुर के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा घायल हो गया। मृतकों की पहचान राजीव सोढी और कीर्ति सोढी निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। बेटा हिमांशु सोढी घायल है। जानकारी के मुताबिक परिवार दिल्ली से अमृतसर जा रहा था।
विज्ञापन
सोढी परिवार की कार करतारपुर के नजदीक एक ढाबे के पास खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में भर्ती हिमांशु सोढी ने बताया कि उनका परिवार अमृतसर का रहने वाला है।
विज्ञापन
वे किसी काम से दिल्ली गए थे। अमृतसर लौटते समय करतारपुर को क्रॉस कर आगे जा रहे थे तभी पीछे से किसी अज्ञात ट्रक चालाक ने उनकी कार को साइड मार दी, जिस वजह से उनकी कार अनियंत्रित होकर ढाबे के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन