{"_id":"c0696a06f4837f269826bc6c0a2fd2cd","slug":"hurt-by-tampering-young-woman-attempt-to-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आहत युवती ने निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से आहत युवती ने निगला जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Aug 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पानीपत के समालखा कस्बे की एक कॉलोनी निवासी एक युवती ने अपहरण और छेड़छाड़ के दो दिन बाद जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
युवती ने कॉलोनी के चार युवकों पर अपहरण, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और आत्महत्या का दबाव डालने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने उक्त युवती की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना समालखा के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि 27 अगस्त को उसके घर में कॉलोनी निवासी बिल्लू, राम, नन्नू और विपिन पाल घुस गए। आरोप है कि चारों ने उसका सोते वक्त अपहरण कर लिया और एक अज्ञात स्थान पर ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि चारों ने यहां पर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसको जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि उक्त युवकों ने उसको आत्महत्या के लिए मजबूर किया। इसके चलते उसने 29 अगस्त को जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने की कोशिश की।
परिवार के लोगों ने इससे पहले पता चलने पर उसको अस्पताल में दाखिल कराया और पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए और सीताराम कालोनी निवासी बिल्लू, राम, नन्नू और विपिन पाल के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ कर रही है और जल्द ही काबू कर लेगी।