{"_id":"5b3f3a404f1c1bc6248b4d53","slug":"human-trafficking-lady-sold-two-minor-gilrs-police-caught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने शौक पूरे करने के लिए चुनी ऐसी राह, सुनकर शर्म से झुक जाएंगी आंखें...बच गई बच्चियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने शौक पूरे करने के लिए चुनी ऐसी राह, सुनकर शर्म से झुक जाएंगी आंखें...बच गई बच्चियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
बच्ची को किडनैप करके बेचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने शौक पूरे करने के लिए ऐसी राह चुनी, जिसके बारे में जानकर ही शर्म से आंखें झुक जाएंगी। पुलिसवाले भी मामला जानकर सन्न रह गए। जो भी सुनेगा, उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। पैसे के लिए कोई इस हद तक कैसे जा सकता है। मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है।
दो बच्चियों को किडनैप करके उनको बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि एक बच्ची का एक रात के लिए पंद्रह हजार रुपये में बेचा गया था। महिला दलाल ने बच्ची को चार युवकों को सौंपना था। उधर एक अन्य बच्ची जिसको किडनैप किया गया था, उसके साथ लुधियाना में दुष्कर्म हुआ है।
पकड़े गए सभी आरोपी बच्चियों को खरीदकर आगे बेचते थे। पुलिस ने इन दोनों बरामद बच्चियों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश कर बयान दिलवाए हैं। इनमें से एक बच्ची की उम्र 12 साल और दूसरी बच्ची की उम्र 14 साल है। उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को अंबाला कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र से दो बच्चियों के लापता होने का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
यह दोनों बच्चियां रात करीब साढ़े दस बजे घर से लापता हुई थीं। पुलिस ने पीड़ित परिवार से मोबाइल नंबर लिए और उनको चैक करना शुरू कर दिया। इसी से पुलिस को लीड मिली और एक महिला के नंबर पर शक हुआ, जिस पर कई बार कॉल की गई। छानबीन में पता चला कि एक महिला इन बच्चियों को बेचने का काम करती है और कई लोग इसके संपर्क में हैं।

बच्ची को युवकों को सौंपने आई तो पुलिस ने दबोच लिया
बच्ची को किडनैप करके बेचा
उधर, बताया जाता है कि अंबाला कैंट की रहने वाली महिला दोनों बच्चियों को लेकर लुधियाना पहुंची और वहां पर एक बच्ची को छोड़ दिया, जबकि दूसरी बच्ची को अपने साथ ले आई। बुधवार को इस बच्ची को लेने के लिए यमुनानगर के चार युवक कार में आए और महेश नगर चौक पर इंतजार करने लगे।
एक आरोपी बाइक पर बच्ची को लेने आया था, जबकि एक कार में उसे बिठाकर आगे भेजा जाना था। बताया जाता है कि इस बच्ची का एक रात के लिए पंद्रह हजार रुपये में सौदा हुआ था। यह महिला बच्ची को लेकर आई तो उसी समय पुलिस ने इन सभी को धर दबोचा।
अन्य राज्यों में फैले जाल को तोड़ेगी पुलिस
पुलिस की मानें, तो इस गिरोह की जड़ें काफी गहरी हैं। अभी इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को दबोचा गया है। बताया जाता है कि इन के कई अन्य राज्यों में संपर्क हैं, जहां ये सभी बच्चियों को बेचने का धंधा करते हैं।

मोबाइल खोलेंगे नेटवर्क के राज
बच्ची को किडनैप करके बेचा
पुलिस आरोपियों के मोबाइल से इस नेटवर्क को खंगालने की तैयारी में है। जिस तरह से पीड़ित परिवार के मोबाइल नंबर से पुलिस को लीड मिली और इस रैकेट का पर्दाफाश किया गया है, उसी तरह आरोपियों के मोबाइल नंबर पुलिस को इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के नाम पता चल सकते हैं। अभी हरियाणा व पंजाब में इनके नेटवर्क होने की बात सामने आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह नेटवर्क अन्य राज्यों में भी हो सकता है। इसी पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
पुलिस ने इस मामले में कैंट गोविंद नगर निवासी माही भाटिया, यमुनानगर के पवन, कृष्णा, विक्रम व तेजपाल को गिरफ्तार किया है। बच्चियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है, सीडब्ल्यूसी में इनके बयान दर्ज किए गए हैं। इन में कोई भाजपा नेता है या नहीं है यह जांच के बाद ही कहा जा सकता है।
- अजैब सिंह, एसएचओ, महेश नगर थाना
मानव तस्करी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में आया है कि एक किशोरी का 15 हजार में सौदा हुआ था। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- सुरेश कौशिक, डीएसपी, अंबाला कैंट