{"_id":"68fdd39ca344a3336604a8b5","slug":"hrtc-bus-crushed-elderly-woman-in-chandigarh-accident-news-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Accident: हिमाचल की बस ने बुजुर्ग महिला को कुचला, ऊपर से गुजर गया टायर, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh Accident: हिमाचल की बस ने बुजुर्ग महिला को कुचला, ऊपर से गुजर गया टायर, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार
Sun, 26 Oct 2025 01:24 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:24 PM IST
सार
चंडीगढ़ में हिमाचल रोडवेज की बस ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। बस का टायर महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल की बस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस के नीचे आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना पोल्ट्री फार्म चौक के पास शनिवार दोपहर हुई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के पिछले टायर के नीचे आने से 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान जरनैल एन्क्लेव फेज-1, जीरकपुर निवासी संतोष कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे के समय वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी और घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिमाचल की बस नालागढ़ से दिल्ली जा रही थी। जब बस ट्रिब्यून चौक पार कर पोल्ट्री फार्म चौक के पास पहुंची तो अचानक बाइक साइड से बस से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर के बाद बाइक चालक जवाहर लाल सड़क के बाएं ओर गिर गए जबकि पीछे बैठी संतोष कुमारी दाएं ओर जा गिरी और बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। इससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-31 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-32 सरकारी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस ने बस चालक लेख राज को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बस में उस समय 38 यात्री सवार थे। सेक्टर-31 थाना प्रभारी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के वक्त बस की रफ्तार कितनी थी और क्या चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था।