फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hotel building collapses in Chandigarh

चंडीगढ़ में हादसा: होटल की इमारत का छज्जा गिरा, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल टीम

Tue, 15 Jul 2025 09:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Jul 2025 09:52 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक निजी होटल का छज्जा गिर गया। छज्जे का मलबा और लोहे की ग्रिल टूटकर नीचे खड़ी कार और साइकिल पर गिर गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Hotel building collapses in Chandigarh
किशनगढ़ स्थित होटल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक होटल की इमारत का छज्जा गिर गया। किशनगढ़ गांव में भगवानपुरा रोड पर बने होटल लेक व्यू में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। होटल की चौथी मंजिल पर बना बाहरी छज्जा अचानक गिर गया लेकिन वह सीधे सड़क पर न गिरकर तीसरी मंजिल के कमरों की बालकनी में अटक गया। इससे सड़क पर आवाजाही कर रहे लोगों के जानमाल का नुकसान बच गया।

विज्ञापन


घटना के दौरान छज्जे के ईंट-पत्थर गिरने से होटल के बाहर खड़ी एक कार के शीशे टूट गए और कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। छज्जा गिरने के बाद होटल स्टाफ और कमरों में ठहरे मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत होटल से बाहर निकल आए, जिससे चारों ओर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

इस हादसे की सूचना मिलते ही आईटी पार्क थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर विभाग के स्टेशन फायर ऑफिसर जगतार सिंह संधू और सब ऑफिसर जीएस मुलतानी के नेतृत्व में फायर टीम और इंचार्ज संजीव कोहली के नेतृत्व में सिविल डिफेंस टीम ने पोकलेन मशीन से छज्जे को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद आसपास के लोगों और होटल प्रबंधकों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed