फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Horrible Car Accient, 5 Dead Alongwith Bride

कार हादसे में दूल्हे समेत 5 की मौत

Sun, 15 Feb 2015 01:34 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 15 Feb 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
Horrible Car Accient, 5 Dead Alongwith Bride

हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा गांव लाहौर माजरा के पास हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र की आकाशनगर कॉलोनी से बारात रवाना हुई। बारात पंजाब के मानसा गांव में जानी थी। गांव लाहौर माजरा के पास हरियाणा रोडवेज की बस से दूल्हे की कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में दूल्हे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही दूल्हे के परिजन मौक पर पहुंच गए। विधायक सुभाष सुधा भी मौके पर पहुंचे। हादसे का कारण धुंध और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हादसे के शिकार सभी लोग मूल रूप से यूपी जिला ऐटावा के गांव कच्छेला के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed