{"_id":"59cf533d4f1c1b9e538b4f71","slug":"honour-killing-panipat-gilr-killed-by-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरे समुदाय के लड़के संग चली गई थी बेटी, गुस्साए पिता-चाचा ने मार डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे समुदाय के लड़के संग चली गई थी बेटी, गुस्साए पिता-चाचा ने मार डाली
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
ऑनर किलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी दूसरे समुदाय के लड़के के साथ चली गई थी, लेकिन दो दिन पहले परिजनों को मिल गई। गुस्साए पिता और चाचा ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना हरियाणा के पानीपत की है। गांव जोशी में इज्जत के लिए एक किशोरी को जान से मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के पिता और चाचा ने घर में करंट लगाकर किशोरी की हत्या कर दी और अल सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जा रहा है कि किशोरी मकान बना रहे दूसरे समुदाय के राजमिस्त्री के साथ कुछ दिन पहले चली गई थी। परिजनों ने दो दिन पहले किशोरी को बरामद किया था। पुलिस ने किशोरी के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, थाना मतलौडा क्षेत्र के गांव जोशी में पिता और चाचा ने मिलकर अपनी 16 साल की लड़की की वीरवार रात घर में करंट लगाकर हत्या कर दी।
थाना मतलौडा पुलिस ने अल सुबह संस्कार करने की सूचना पर गांव पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि किशोरी शुक्रवार सुबह घर में चाय बना रही थी। इस दौरान उसको करंट लग गया और मौत हो गई। डीएसपी बली सिंह भी सूचना मिलते ही गांव पहुंची। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की तो ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर राख के नमूने उठाए और पिता सुरेश पर हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

बेटी के चरित्र पर शक करता था पिता
ऑनर किलिंग
पुलिस पूछताछ में सुरेश ने बताया कि उन्हें लड़की के चरित्र पर संदेह था। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने सुरेश के भाई श्यामलाल को गिरफ्तार कर लिया। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार किशोरी मकान बनाने वाले दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ कुछ दिन पहले चली गई थी। परिजन थाना मतलौडा में शिकायत लेकर गए थे, लेकिन मुकदमा दर्ज करने की बात सामने आने पर पीछे हट गए। उन्होंने अपने स्तर पर सुराग लगाने की बात कही थी।
पिता और चाचा ने लड़की के चरित्र पर संदेह होने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज किया है। पिता और चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। इस मामले में बाकी लोगों पर भी नाम सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
- बली सिंह, डीएसपी, पानीपत