{"_id":"5acb52474f1c1be66b8b48eb","slug":"honour-killing-panipat-boy-killed-sister-for-love-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सगी बहन का कातिल बना भाई, कमरे में बंद करके घोंट दिया गला, कसूर बस इतना था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगी बहन का कातिल बना भाई, कमरे में बंद करके घोंट दिया गला, कसूर बस इतना था
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 09 Apr 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
sister beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शख्स अपनी ही सगी बहन का कातिल बन गया। उसने लड़की को कमरे में बंद करके गला दबाकर हत्या कर दी, कसूर बस इतना सा था।
मामला हरियाणा के पानीपत का है। नांगल खेड़ी गांव में वीरवार को हुई महिला की हत्या की वारदात को पुलिस ने रविवार को सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता उषा की हत्या उसी के भाई अवधेश ने की थी। पुलिस ने अवधेश को गोहाना मोड़ से गिरफ्तार किया है।
वह फरार होने की फिराक में था। पुलिस उसे सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। सीआईए-3 प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना चांदनी बाग क्षेत्र में बीते वीरवार को नांगल खेड़ी गांव में किराये के मकान में रहने वाली महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।

मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज
sister beaten
मकान मालिक रोहताश की शिकायत पर महिला के भाई अवधेश निवासी खादरी जिला हरदोई यूपी व पति आरिफ अली निवासी रगाखेड़ा जिला हरदोई यूपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन उषा ने आरिफ अली से गत वर्ष विवाह कर लिया था। इस कारण वह उससे नाराज था और रंजिश रखता था। इसी के चलते साजिश के तहत उसने उषा और उसके पति आरिफ को पानीपत में काम दिलवाने के बहाने बीते मंगलवार को यूपी से बुलाया था।
तीनों नांगल खेड़ी अड्डे के पास किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। अगले दिन आरिफ को एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिल गई। वीरवार को आरिफ जब ड्यूटी पर चला गया तो उसने मौका पाकर उषा की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।