{"_id":"2ae3adfff01903724b405f7186e14860","slug":"honour-killing-of-daughter-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के चरित्र पर करता था शक, और एक दिन...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के चरित्र पर करता था शक, और एक दिन...
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरमहल
Updated Thu, 17 Apr 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों के शक में बाप ने अपनी 15 साल की बेटी की हत्या कर दी। आरोपी को यह भी शक था कि कोई लड़का उसकी बेटी को फोन करता है।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गांव पुआदड़ा में रहने वाली 15 साल की अमरवीर कौर ने दसवीं पास की थी। वह घर पर ही रहती थी। उसके पिता हरदेव सिंह को शक था कि उसकी बेटी का किसी लड़के से संबंध है।
बुधवार को हरदेव ने अपनी पत्नी और बेटे को किसी काम का बहाना बनाकर घर से बाहर भिजवा दिया। बाद में धारदार हथियार से अपनी बेटी के सिर पर वार किया और चुन्नी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
अमरवीर कौर की मां जब वापस आईं, तो उसने बेटी का शव खून से लथपथ मिला। सूचना पर थाना प्रभारी नरिंदर औजला मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने मौके से खून से सना दातर बरामद कर लिया। एसपी डी हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि हत्यारोपी को अपनी बेटी पर शक था। इसलिए उसकी हत्या कर दी।