फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   honour killing in bhiwani: dead body of couple burned On same pyre

भिवानी में ऑनर किलिंग!, एक ही चिता पर जला दिया युवक-युवती का शव

Thu, 30 Jun 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बवानीखेड़ा,भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बवानीखेड़ा,भिवानी(हरियाणा) Updated Thu, 30 Jun 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
honour killing in bhiwani: dead body of couple burned On same pyre
भिवानी में ऑनर किल‌िंग - फोटो : amar ujala

एक ही गांव में रहने वाले युवक-युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। परिजनों ने दोनों के शवों को एक ही चिता पर जला दिया। मामला हरियाणा के बवानीखेड़ा (भिवानी) का है। जमालपुर गांव में एक युवती और एक युवक के शव को गुपचुप तरीके से एक ही चिता में जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती के परिजनों पर हत्या और साक्ष्य खुदबुर्द करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार युवती के शव को मिट्टी का तेल डालकर जलाया गया है। फोरेंसिक टीम ने श्मशान घाट से अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है। उधर युवक के मौत पर भी संशय बना हुआ है। युवक के करीबियों का कहना है कि जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी मौत हुई थी। पुलिस को युवक के मौत के कारणों पर संदेह है। इस मामले को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


दिल दहलाने वाली यह घटना जमालपुर गांव में मंगलवार सुबह की है। पुलिस के अनुसार जमालपुर गांव की 19 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह जेबीटी की छात्रा थी। उसके परिजनों ने शव को कार में डालकर श्मशान घाट पहुंचाया। पहले से जल रही एक युवक की चिता में युवती का शव भी डाल दिया। बताया जा रहा है कि युवक की मौत 27 जून को जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने युवक के शव का 28 जून को करीब 11 बजे अंतिम संस्कार किया। पुलिस को युवक की मौत के कारणों पर भी संदेह है। पुलिस के अनुसार, जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद युवक के परिजन उसे किसी अस्पताल लेकर नहीं गए और न ही उसके जहरीले पदार्थ के सेवन या मौत की सूचना पुलिस को दी। युवक और युवती की एक साथ अंत्येष्टि की जानकारी किसी ने पुलिस को दी।

युवती के शव को मिट्टी का तेल डालकर जलाया गया

honour killing in bhiwani: dead body of couple burned On same pyre
भिवानी में ऑनर किल‌िंग - फोटो : amar ujala

मंगलवार देर शाम पुलिस हरकत में आई और छानबीन आरंभ की। बवानीखेड़ा के थाना प्रभारी रमेश कुमार और डीएसपी हेड क्वार्टर चंद्रपाल मौके पर पहुंचे। बवानीखेड़ा थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को सुरक्षा शाखा के इंचार्ज राजीव ने सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

आरंभिक जांच में पाया गया कि युवक की चिता में ही युवती के शव को मिट्टी का तेल डालकर जलाया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने अवशेषों के कुछ नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। फिलहाल एसए राजीव के बयान पर लड़की के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

युवती पहले गई थी बाहर 
एसए राजीव के अनुसार युवती छह-सात माह पहले कलानौर के किसी लड़के के साथ पांच-छह दिन के लिए चली गई थी। इसके बाद वह वापस आ गई थी। मंगलवार को युवक का शव गुपचुप तरीके से 11 बजे जलाया गया जबकि लड़की का शव श्मशान में करीब एक बजे लाया गया। उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर युवक की चिता में जलाया गया।  

चंद्रपाल बिश्रोई, डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि पुलिस कड़ियां जोडने में जुटी है। तफ्तीश पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मृतका के परिजनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य खुदबुर्द करने का मामला दर्ज किया गया है। लड़के की मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है। अभी तो यह भी नहीं कहा जा सकता है कि दोनों की अंत्येष्टि एक साथ हुई है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed