फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   honour killing, daughter murder, crime, murder case, bathinda murder case, punjab murder, punjab

ऑनर किलिंगः बेटी के प्रेम संबंध का पता चला तो गला घोंटा

Sat, 07 May 2016 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 07 May 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
honour killing, daughter murder, crime, murder case, bathinda murder case, punjab murder, punjab
हत्या की जांच - फोटो : demo pics
पिता को बेटी के प्रेम संबंधों का पता चला तो उसने लोक लाज बचाने के लिए उसे जान से मार दिया। घटना बठिंडा के गांव गुमटी कलां की है। पिता ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव का अपने साथियों समेत अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना दयालपुरा पुलिस ने आरोपी पिता हरबंस सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर हरबंस सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना दयालपुरा पुलिस के एएसआई इकबाल हुसैन ने बताया कि 23 अप्रैल को गुमटी कलां के हरबंस सिंह को अपनी बेटी मनप्रीत कौर के भाईरूपा निवासी युवक अमरजीत सिंह के साथ प्रेम संबंधों के बारे में पता चला।
विज्ञापन


इसके बाद उसने उसी रात को अपनी बेटी की अज्ञात साथियों से मिल गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने पुलिस को इस बारे में बीते वीरवार को अवगत करवाया था। इसकी जांच के बाद इस पूरी घटना का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपी पिता हरबंस सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed