फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honour Killing, Boy Murdered by Girl Family at Rewari

रेवाड़ीः 26 साल के नौजवान को सरेआम दी गई प्रेम विवाह करने की सजा, चाकू से गोदकर मार डाला

Fri, 28 Jun 2019 08:09 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 28 Jun 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Honour Killing, Boy Murdered by Girl Family at Rewari
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

रेवाड़ी के इंद्रा कालोनी में गुरुवार देर रात प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता और भाई ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर लड़की के पिता और भाई सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर देर रात ही गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शहर के इंद्रा कालोनी निवासी करीब 26 वर्षीय बंटी उर्फ जोगिंद्र पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। करीब छह माह पूर्व जनवरी में उसे लेकर कोलकाता चला गया और वहीं शादी कर ली। दो माह पूर्व दोनों रेवाड़ी आकर अपने घर में रहने लगे थे। शादी के बाद से लड़की पक्ष के लोग दुश्मनी रखने लगे। 

विज्ञापन

गुरुवार रात बंटी घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान लड़की का भाई अनूप वहां पहुंचा और दोनों में कहासुनी हो गई। अनूप ने बंटी के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इसी बीच लड़की का पिता बबली और रिश्तेदार तेजपाल व मोहित भी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने बंटी को पीछे से पकड़ लिया और बबली व अनूप ने उसके पेट में एक के बाद एक सात बार चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। 

शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया।

मृतक के भाई की शिकायत पर लड़की के पिता और भाई सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना पुलिस ने देर रात ही चारों आरोपियों को काबू कर लिया। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed