{"_id":"5741a96f4f1c1bb2156908d8","slug":"honour-killikng-in-punjab-father-murdered-daughter-due-to-marriage-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंगः 12 में 80% नंबर लाई बेटी को कस्सी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंगः 12 में 80% नंबर लाई बेटी को कस्सी से काट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Tue, 24 May 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के गांव दलेलपुर में पिता ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही तो पिता का पारा चढ़ गया और उन्होंने कस्सी मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना पंजाब के मानसा की है। आरोपी पिता बारहवीं में पड़ने वाली अपनी नाबालिग बेटी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर उनके घर में कई बार झगड़ा भी होता रहता था। बोहा पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव दलेलवाला में शनिवार रात को जमींदार बलजीत सिंह अपनी बेटी के साथ बैठकर खाना खा रहा था। इस दौरान उसने बेटी रमनदीप कौर को कहा कि उसका लहरे मुहब्बत में विवाह कर देना है, जवाब में रमनदीप कौर ने कहा कि वह वहां नहीं, अपनी मर्जी से विवाह करवाएगी। इस बात से खफा होकर आरोपी पिता बलजीत सिंह ने पास पड़ी कस्सी उठाकर बेटी रमनदीप कौर के गर्दन पर वार कर दिया। पारिवारिक सदस्यों ने छुड़ाना चाहा, लेकिन आरोपी ने अन्य वार कर दिए।
इससे रमनदीप कौर का गला कट गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसका 12वीं का रिजल्ट आया था, जिसमें वह 80% नंबर लाई थी। बलजीत सिंह मौके से फरार हो गया। बिंदर कौर ने बताया कि उसका पति बेटी रमनदीप कौर पर शक करता था, कई बार दोनों में तकरारबाजी हुई। उसने पुलिस को बताया कि बेटी की ओर से मर्जी से विवाह करवाने की बात से उसका पति गुस्से में आ गया। उसने बेरहमी से अपनी बेटी को मार दिया।
विज्ञापन
थाना बोहा के मुखी प्रितपाल सिंह ने बताया कि लड़की का शव वारिसों के हवाले कर दिया है। आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।