फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honour killeg, boy killed brutally in punjab due to love marriage

लव मैरिज करने का खौफनाक अंजाम, इस तरह से कत्ल किया गया

Sun, 27 Nov 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Sun, 27 Nov 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
honour killeg, boy killed brutally in punjab due to love marriage
Marriage
जिससे प्यार करता था, उसे जीवनसाथी बनाने का खौफनाक अंजाम युवक को भुगतना पड़ा। बड़ी बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना पंजाब के तरनतारन की है। जिले के गांव संघा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया।
विज्ञापन


प्रेम विवाह करने वाले एक युवक की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी। विवाह के बाद युवक सुसराल वालों के डर से दूसरे गांव में रह रहा था, लेकिन मौका मिलते ही ससुराल वालों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने युवक की मां अमरजीत कौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव संघा निवासी बलविंदर सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह के अपने गांव की ही युवती हरप्रीत कौर के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही बिरादरी से संबंध रखते थे, लेकिन युवती के पिता सुखबीर सिंह को यह मंजूर नहीं था। वह नहीं चाहता था कि उसकी बेटी हरप्रीत बलविंदर सिंह के बेटे से शादी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस ने नहीं दी सुरक्षा

honour killeg, boy killed brutally in punjab due to love marriage
गन शॉट
इसके बावजूद अंग्रेज व हरप्रीत ने प्रेम विवाह कर लिया और हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की। हाईकोर्ट ने सुरक्षा के आदेश जारी किए, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी। इस बीच हरप्रीत के पिता और अन्य परिजन अंग्रेज सिंह को मारने की लगातार धमकियां देते रहे।

इससे तंग आकर बलविंदर सिंह ने गांव में मकान बेच दिया और किराये के मकान में गांव पंडोरी गोला में रहने लगे। शुक्रवार देर सायं अंग्रेज सिंह जब खेत से घर लौट रहा था तो भी ससुरालियों ने उस पर हमला कर दिया।

अमरजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े सात बजे अंग्रेज सिंह बाइक पर गांव संघा में मासूम बेटी प्रभजोत के साथ जा रहा था तो ससुरालियों ने उसे घेर लिया। ससुरालियों ने कहा कि वह जान बचाकर भाग जाए।

अंग्रेज भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed