फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honor killing of daughter by parents due to love affier

एक और ऑनर किलिंग, प्यार किया तो मार दी बेटी

Wed, 22 Apr 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 22 Apr 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
honor killing of daughter by parents due to love affier

बेटी के गांव के ही युवक से प्रेम संबंध थे। ये बात उसके परिजनों को गवारा नहीं था। नाराज होकर परिजनों ने बेटी का गला घोंटकर कत्ल कर दिया। वारदात पंजाब के जालंधर के मलसियां (शाहकोट) में घटी। परिजनों ने गांव बिल्ली चहारम में सबूत मिटाने के लिए शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

विज्ञापन


वारदात 19 अप्रैल की है। आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के दो छोटे भाइयों को भी आरोपी बनाया गया है। मृतका काजल बीसीए की छात्रा थी।

पुलिस के मुताबिक गांव बिल्ली चहारम की काजल की गुरविंदर सिंह वासी गांव भुल्लर (नकोदर) से दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते और शादी करना चाहते थे। गुरविंदर सिंह एक स्कूल बस में बतौर क्लीनर काम करता था। उसके पिता की मौत हो चुकी थी और मां भी घर छोड़ कर चली गई थी।
विज्ञापन


करीब एक महीने पहले काजल गुरविंदर सिंह को उसके गांव मिलने के लिए गई। इस बारे में काजल के घर वालों को पता चल गया। अपने घर पहुंच कर काजल ने गुरविंदर को फोन किया कि उनके बारे में सभी को पता चल गया है और सभी नाराज हैं। उसकी मां उसको धमकी दे रही है कि या तो हम मर जाएंगे या तुझे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसका नंबर डिलीट कर दे। आरोप है कि 19 अप्रैल को काजल को उसके पिता राज कुमार और मां मनजीत कौर ने मौत के घाट उतार दिया और सबूत खत्म करने के लिए जल्दी में ही उसका संस्कार कर दिया। किसी मुखबिर ने यह सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

मां बाप और भाई की गिरफ्तारी

honor killing of daughter by parents due to love affier

पुलिस ने लड़की के दोस्त गुरविंदर सिंह के बयान पर राजकुमार, मनजीत कौर और लड़की के दोनों भाईयों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाई काफी छोटे हैं, पुलिस के मुताबिक उनकी अधिकारिक रूप से गिरफ्तारी नहीं डाली जा रही है।

काजल के रिश्तेदारों ने कहा कि उनके साथ धक्का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लड़की को मारने के जो भी आरोप लगे हैं, वह बेबुनियाद हैं। काजल ने फंदा लगा कर खुदकुशी की थी। जब यह घटना घटी तब घर में कोई भी मौजूद नहीं था। लड़की के माता-पिता को बिना वजह झूठे केस में फंसाया जा रहा है।

उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की कि मामले की निष्पक्षता से जांच करवा कर बेकसूर माता-पिता को इंसाफ दिलाया जाए। केस की जांच करने वाले एसपी इन्वेस्टिगेशन हरकंवलप्रीत सिंह का कहना है कि काजल की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

अगर उसने खुदकुशी की थी तो पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई। जल्दबाजी में संस्कार क्यों किया। गिरफ्तार माता-पिता ने कबूल किया है कि चुन्नी से काजल का गला घोंटकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed