फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honda car looted by 4 robbers in filmy style

फिल्मी स्टाइल में होंडा लूट ले गए 4 बदमाश

Wed, 04 Mar 2015 12:35 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Mar 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
honda car looted by 4 robbers in filmy style

चार बदमाश फिल्मी स्टायल में होंडा सिटी कार लूटकर फरार हो गए। मामला चंडीगढ़ का है। देर रात यह वारदात हुई। सेक्टर-49 स्थित एडवोकेट कॉलोनी के पास चार बदमाश फिल्मी स्टाइल में देर रात होंडा सिटी कार लूट ले गए।

विज्ञापन


पीड़ित के सूचना पर क्राइम ब्रांच के डीएसपी जगबीर सिंह, डीएसपी साउथ उर्विजा गोयल और संबधित थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार उन्हें कंट्रोल रूम से सेक्टर-49 में कार लूटने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़ित ने खुद पुलिस को कॉल की थी। पुलिस के अनुसार पीड़ित लांड्रा कॉलेज में इंजिनियरिंग का स्टूडेंट है। लुटेरों स्टूडेंट से होंडा सिटी कार लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की जुबानी ऐसे हुई वारदात

honda car looted by 4 robbers in filmy style

पीड़ित कार्तिक लांड्रा कॉलेज में इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है। उसके पिता अनिल गुप्ता पीयू में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। परिवार सेक्टर-49 स्थित एडवोकेट कॉलोनी में रहता है। पीड़ित कार्तिक ने बताया कि वह देर रात अपने किसी दोस्त के पास सेक्टर-45 गया था। दोस्तों के बीच वहां उसे काफी समय लग गया।

उसने बताया कि देर रात जब वह एडवोकेट कॉलोनी पहुंचने वाला तो कॉलोनी से लगभग 200 मीटर पहले एक सफेद कलर की स्विफ्ट डिजायर अचानकर उसके सामने आकर खड़ी हो गई। कार्तिक ने जैसे ही अपनी कार रोकी स्विफ्ट से उतरे दो बदमाशों ने सिर पर शराब की बोतल से हमला कर दिया।

कार्तिक कुछ समझ पाता कि दोनों लुटेरे कार्तिक की होंडा सिटी लेकर फरार हो गए। इसके बाद घायल कार्तिक ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों के दी।

सेक्टर-45 से लगे थे पीछे

honda car looted by 4 robbers in filmy style

कार्तिक ने बताया कि सफेद कलर की स्विफ्ट में लुटेरे सेक्टर-45 से ही पीछा कर रहे थे। वे कभी ओवरटेक करते थे तो कभी कार पीछे कर लेते थे। लेकिन इस बात का उसने ध्यान नहीं दिया। उसे लगा कि कोई होगा जो गेड़ी मार रहा होगा। लेकिन कुछ देर के लिए वह अचानक गायब हुए और सेक्टर-49 में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

पंजाबी में कर रहे थे बात
वारदात के शिकार कार्तिक ने बताया कि लुटेरे पंजाबी भाषा में बात कर रहे थे। उन्होने बताया कि बदमाशों की उम्र लगभग 25 से 30 के बीच थी। कार्तिक के अनुसार उसने आरोपियों को पहले कभी नहीं देखा था। लेकिन सामने आने पर वह उनकी शक्ल पहचान लेगा।

सेक्टर-49 की मार्केट की तरफ भागे
शिकायतकर्ता ने बताया कि चारों आरोपी वारदात के बाद सेक्टर-49 मार्केट की तरफ भागे थे। जबकि पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है।

पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से वारदात की जानकारी सभी थानों वह नाकों पर पहुंचा दी है। पूरे शहर में पुलिस की टीम सक्रिय है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed