{"_id":"7543eb10ad5030ece0be265889c07022","slug":"home-guard-beaten-by-young-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफ-बार के बाहर युवकों ने होमगार्ड को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफ-बार के बाहर युवकों ने होमगार्ड को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Nov 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-9 स्थित एफ-बार के बाहर रविवार देर रात ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड विजय से दो युवकों ने मारपीट की। उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। होमगार्ड की सूचना पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-9 स्थित डिस्कोथेक के बाहर रविवार रात विजय ड्यूटी कर रहा था। वहां सेक्टर-37 निवासी अमृत पाल और गांव कजहेड़ी निवासी संदीप सिंह हंगामा करने लगे। होमगार्ड के कहने पर दोनों युवक मौके पर से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वापस आए और उससे बहस करने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद होमगार्ड ने दोनों को हवालात में बंद करने की धमकी दी तो उन्होंने उससे मारपीट की और उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन