{"_id":"57b08b3d4f1c1b5d496eaec4","slug":"holly-book-guru-granth-sahib-discourtesy-case-at-btala-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना के बाद अमृतसर में हुई पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, लोगों में रोष ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना के बाद अमृतसर में हुई पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो, बटाला
Updated Sun, 14 Aug 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
discourtesy case at btala
- फोटो : amar ujala
गांव मरड़ के गुरुद्वारा साहिब में रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप के अंगों की बेअदबी का मामला सामने आया है। रविवार सुबह करीब दस बजे घटना का पता चला। गांव मरड़ के गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 9 से लेकर 28 तक पावन अंगों की बेअदबी की गई।
इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने भी इस घटना की निंदा की। इस संबंध में बटाला की सदर पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी मनजीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos
बेअदबी का मामला
- फोटो : amar ujala
जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि हर रविवार महिलाओं का ग्रुप गुरुद्वारा साहिब में सुखमणी साहिब का पाठ करता है। रविवार सुबह जब वह आईं तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के अंगों की बेअदबी हुई थी।
जांच अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में गांव मरड़ के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी मनजीत सिंह के बयान पर पुलिस थाना सदर बटाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
डीएसपी बटाला सोहन सिंह का कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। गांव में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। आरोपियों को जल्द ही ट्रेस करके काबू कर लिया जाएगा।