फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hit to husband and gang rape with woman

'मैं चिल्लाती रही, वो भाभी से गैंगरेप करते रहे'

Thu, 05 Feb 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Thu, 05 Feb 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
hit to husband and gang rape with woman

'मैं रात को अपने पति और भाभी के साथ एक बाइक पर जा रही थी, रास्ते में ऐसी वारदात सामने होगी, मैंने सपने में भी सोचा नहीं था।' ये आरोप लगाया, वारदात की चश्मदीद महिला ने।

विज्ञापन


महिला के मुताबिक रास्ते में कार सवार 4 युवकों ने उनकी बाइक को जबरन रोक लिया। उसके पति को पीटा, वह चिल्लाती रही और चारों ने बारी-बारी उसकी भाभी से बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला मोहाली पंजाब निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी भाभी के साथ पिंजौर के गांव टिपरा में अपने रिश्तेदारों के पास आई थी। सोमवार रात्रि वह उसके पति और भाभी के साथ वापिस अपने घर की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बिटना से कुछ आगे पहुंचे तो चंडीगढ़ नम्बर की सफेद कार में चार लोग सवार थे। उन्होंने कार को बाइक के आगे लगा दिया और उसमें से 4 लड़के उतरे और मेरे पति के साथ हाथापाई करते हुए बाइक की चाबी निकाल ली।

जबरन उसे और भाभी को कार में बिठा लिया

hit to husband and gang rape with woman

महिला ने बताया कि चारों युवकों ने शराब पी रखी थी। उन्होंने जबरन उसे और उसकी भाभी को कार में बिठा लिया। उसके पति ने युवकों को रोकते हुए 100 नंबर मिलाना चाहा तो आरोपियों ने उसके पति से मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया।

आरोपी उन्हें सुनसान जगह पर ले जाने लगे तो कार का पीछा कर रहे पति को दो युवकों ने कार से उतरकर फिर पीटा। आरोप है कि चारों युवकों ने उसकी भाभी से दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार, चारों युवक एक-दूसरे को राजेश, पीलू, हैप्पी व सोनू नाम से पुकार रहे थे।

आरोपियों ने जाते हुए धमकाया कि थाने गए तो जान से मार देंगे। आरोपी जाते हुए मोबाइल व बाइक की चाबी फेंक गए। पुलिस ने पीड़िता के भी बयान दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया।

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed