{"_id":"5a744bb24f1c1b410b8b682f","slug":"hisar-firing-case-sort-outed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही पत्नी को फंसाने के लिए किया ऐसा कांड, पुलिस भी चकरा गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में रह रही पत्नी को फंसाने के लिए किया ऐसा कांड, पुलिस भी चकरा गई
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Fri, 02 Feb 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शख्स ने मायके में रह रही अपनी पत्नी को फंसाने के लिए ऐसा कांड कर दिया कि मामला जानकर पुलिस भी चकरा गई। घटना हरियाणा के हिसार की है। सदर थाना पुलिस ने 12 जनवरी की रात गांव डोभी में सुरेंद्र उर्फ सोनू के घर पर फायरिंग की गुत्थी को सुलझाकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। सुरेंद्र ने ही भिवानी में अपने मायके में रह रही पत्नी को फंसाने और उस पर समझौते का दबाव बनाने के लिए तीन साथियों से खुद के घर पर फायर कराए थे।
पुलिस ने साजिश रचने के आरोपी सुरेंद्र और उसके साथी अभय को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र ने केस दर्ज कराकर पत्नी पर फायर कराने का संदेह जाहिर किया था। बालसमंद चौकी प्रभारी संदीप धनखड़ की टीम ने सुरेंद्र और अभय को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से सुरेंद्र को एक दिन के रिमांड और अभय को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अभय की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस को अब डोभी के सुभाष और राजस्थान के गांव डूंगराना के रमेश कुमार की तलाश है।
सुरेंद्र उर्फ सोनू का अपनी पत्नी के साथ भिवानी की कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। वहां अदालत में 16 जनवरी की तारीख लगी हुई थी। उसकी पत्नी एक साल से मायके में बैठी है। उस पर आने का दबाव बनाने के लिए और समझौता करने के लिए तारीख से पहले सुरेंद्र ने अपने गांव के अभय, सुभाष और डूंगराना के रमेश को मोटरसाइकल पर साजिश के तहत बुलाकर अपने ही घर पर फायर के लिए कहा था। ताकि उसकी पत्नी पर यह दोष मढ़ा जाए कि उसने ही यह फायर करवाए हैं। इससे वह समझौते के दबाव में आ जाए।
विज्ञापन
सुरेंद्र ने अभय, सुभाष व रमेश को 12 जनवरी की रात मोटरसाइकिल पर खुद के घर पर भेजा था। वे सुरेंद्र के घर पर फायर कर उसकी मां कौशल्या को यह कह गए थे कि अपने बेटे को बोल देना 16 जनवरी को कोर्ट में तलाक पर साइन कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा। सदर थाना पुलिस ने हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।