फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal women harassment in guest house in Chandigarh

हिमाचल की महिला से चंडीगढ़ में छेड़छाड़: गेस्ट हाउस में घुसा शख्स... जबरदस्ती गले लगाया, बोला- आप तो मेरी...

Thu, 31 Jul 2025 03:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संदीप खत्री, चंडीगढ़
संदीप खत्री, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 31 Jul 2025 03:08 PM IST
सार

चंडीगढ़ के गेस्ट हाउस में हिमाचल की महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। महिला गेस्ट हाउस में ठहरी थी और वहां एक अनजान शख्स आ पहुंचा, जिसने महिला को जबरदस्ती गले लगाया।

विज्ञापन
Himachal women harassment in guest house in Chandigarh
anuj crime - फोटो : Freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से पति का इलाज करवाने आई महिला के साथ सेक्टर-42 के एनएचपीसी गेस्ट हाउस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके बयान बदल दिए। महिला ने एसएसपी को शिकायत देकर बयान की असल कॉपी दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि महिला ने समझौते के आधार पर बयान दिए थे और उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। थाना प्रभारी का कहना है कि एसएसपी की ओर से कोई इंक्वायरी मार्क होकर नहीं आई है, यदि आती है तो मामले की जांच की जाएगी। महिला के मुताबिक उसके साथ छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। वह एफआईआर की कॉपी लेने आई थी। यह घटना 9 जून 2025 की है।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति का मोहाली के एक निजी अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा है। इस दौरान वह सेक्टर-42 के एनएचपीसी गेस्ट हाउस में ठहरी थी। रात करीब 9 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर जन्मतिथि पूछी। जब महिला ने इसका कारण पूछा तो उसने सुबह बात करने को कहा। महिला का आरोप है कि सुबह वह व्यक्ति गेस्ट हाउस के कमरे पर पहुंचा और जबरन उसे खींचकर गले लगाने लगा। विरोध करने पर आरोपी बोला, आप तो मेरी बहन जैसी हो। इससे घबराई वह कुछ नहीं बोली और गेस्ट हाउस से निकलकर सीधे अस्पताल चली गई। वह पति की बीमारी को लेकर मानसिक रूप से पहले ही परेशान थी इसलिए किसी को कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, 9 जून को ही महिला दोबारा गेस्ट हाउस पहुंची और उस व्यक्ति से पूछा कि उसने उसे छूने और जन्मतिथि पूछने की हरकत क्यों की। इस पर आरोपी ने आरोपों से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस के सामने आरोपी ने मानी गलती
महिला ने शिकायत में बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार की। उसने घटना का वीडियो भी बना रखा था, लेकिन जब 11 जुलाई को महिला एफआईआर की कॉपी लेने पहुंची तो उसमें दर्ज बयान बदले हुए थे। महिला का आरोप है कि जो कॉपी उसे दी गई है उसमें बयान बदले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बोले- बदतमीजी हुई थी, समझौता भी हुआ
सेक्टर-36 थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि मामले में डीडीआर दर्ज की गई थी। घटना बदतमीजी की थी लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। महिला ने समझौते पर दस्तखत भी किए थे और उस पर जांच अधिकारी के भी हस्ताक्षर हैं। एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी कि आखिर महिला बयान बदलने की बात क्यों कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed