{"_id":"656c56126180dead500020b6","slug":"himachal-pradesh-police-picked-up-three-youths-from-jalandhar-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: जालंधर के तीन युवकों को उठा ले गई हिमाचल पुलिस, खालिस्तानी नारे लिखने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: जालंधर के तीन युवकों को उठा ले गई हिमाचल पुलिस, खालिस्तानी नारे लिखने का आरोप
Sun, 03 Dec 2023 03:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Dec 2023 03:52 PM IST
सार
हिमाचल पुलिस को जांच में पता चला था कि चिंतपूर्णी में खालिस्तानी नारे लिखने वाले युवक जालंधर के हैं। इसके बाद रविवार को हिमाचल पुलिस ने जालंधर में छापेमारी कर तीन युवकों को काबू किया। आरोपियों की पहचान फूल चंद (26), अरजिंदर सिंह (28) निवासी ढेसिया और हैरी (21) निवासी सुरजा के रूप मे हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में सुबह-सुबह खलबली मच गई। दरअसल, हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने छापा मारकर तीन युवकों को घर से उठा लिया। पुलिस इन्हें खालिस्तान समर्थक बता रही है। आरोप है कि इन्होंने माता चिंतपूर्णी में खालिस्तानी नारे लिखे थे। हिमाचल पुलिस पूछताछ करने के उद्देश्य से तीनों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस को जांच में पता चला था कि चिंतपूर्णी में खालिस्तानी नारे लिखने वाले युवक जालंधर के हैं। इसके बाद रविवार को हिमाचल पुलिस ने जालंधर में छापेमारी कर तीन युवकों को काबू किया। आरोपियों की पहचान फूल चंद (26), अरजिंदर सिंह (28) निवासी ढेसिया और हैरी (21) निवासी सुरजा के रूप मे हुई है।
विज्ञापन
इन्होंने ही खालिस्तानी नारे लिखे थे और घटना के बाद तीनों युवक एक होटल में रात को कमरा लेकर ठहरे थे। बता दें कि इन तीनों आरोपियों ने कुछ दुकानों के शटर और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और हिमाचल बनेगा खालिस्तान जैसे नारे लिखे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश की पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन