{"_id":"ef168efe2b0fa17bb1f2ced217bf197d","slug":"high-speed-car-hit-another-car-woman-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से दूसरी कार पलटी, महिला गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से दूसरी कार पलटी, महिला गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Apr 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूसरी कार पलट गई। पलटी कार चला रही महिलां गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अन्य हादसे में एक्टिवा सवार लड़कियों ने सैर को जा रहे व्यक्ति को हिट कर दिया और भागने में कामयाब रहीं। पुलिस दुर्घटना करने वालों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
फेज-7 के लाइट प्वाइंट पर शनिवार सुबह तेजरफ्तार कार ने जेन एस्टिलो कार को चपेट में लिया। कार की टक्कर से एस्टिलो कार पलट गई। उस कार को चला रही महिला को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
घायल महिला को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-68 निवासी रूपिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 26 अप्रैल को सुबह आठ बजे जिन एस्टिलो कार से आफिस जा रही थीं।
विज्ञापन
जब वह फोर्टिस अस्पताल की लाइटों से मेन रोड फेज-7 की लाइटों पर पहुंची, तो उसी दौरान कास्मो अस्पताल की तरफ से आ रही चंडीगढ़ नंबर की कार ने उसे हिट कर कर दिया। चालक अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
फेज-10 में सैर करने के लिए घर से निकले व्यक्ति को एक्टिवा सवार लड़कियों ने हिट कर दिया। हादसे में उसकी टांग टूट गई। उसे सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने एक्टिवा नंबर के आधार पर अज्ञात एक्टिवा चालक के पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस हिट करने वाली लड़कियों को तलाश कर रही है।