{"_id":"58a832c44f1c1b5833d88d7d","slug":"high-alert-in-punjab-after-blast-in-pakistan-bsf-caught-drugs-from-ajnala-sector-and-fazilka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में हमले के बाद पंजाब में अलर्ट, BSF ने पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स की दो खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान में हमले के बाद पंजाब में अलर्ट, BSF ने पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स की दो खेप
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sun, 19 Feb 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ ने पकड़ी ड्रग्स की खेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में दरगाह पर हुए हमले के बाद बीएसएफ पंजाब में सख्त हो गई है। चौकसी इतनी कड़ी कर दी गई है कि एक ही दिन में ड्रग्स की दो खेप पकड़ ली गई। करीब 13 किलो हेरोइन बरामद की गई। भारत-पाक सीमा पर अजनाला सेक्टर में बीओपी रिअर कक्कड़ इलाका में सरकंडे में छिपाकर रखी सात किलो हेरोइन मिली।
बीएसएफ के डीआइजी इपन पीवी ने बताया कि एनसीबी के पास ऐसी सूचना थी कि पाक तस्कर हेरोइन की खेप पार करवाने की कोशिशें अजनाला सेक्टर में करने वाले हैं। बीएसएफ के आइजी मुकुल गोयल तथा एनसीबी के डायरेक्टर जनरल डा. कौस्तुभ शर्मा की हिदायतों के बाद बीएसएफ और एनसीबी की टीम ने पूरे इलाका में सर्च अभियान चलाया।
रिअर कक्कड़ बीओपी के पास सरकंडा काफी मात्रा में पड़ा हुआ था। जब इसकी सर्च की गई तो इसके नीचे एक-एक किलो हेरोइन के सात पैकेट बरामद हुए। आईजी बीएसएफ (बार्डर रेंज) मुकुल गोयल ने कहा कि बीएसएफ सतर्क है। पाकिस्तान के हर मंसुबे बार्डर पर नाकाम किए जा रहे हैं। खेप पाकिस्तान से सटे भारतीय खेत में मिली है। इस मामले में कंटीली तारों के उस पार इस खेत के मालिक से पूछताछ की जा सकती है।

बीएसएफ ने सरहद से बरामद की तीस करोड़ की हेरोइन
बीएसएफ ने पकड़ी ड्रग्स की खेप
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फेंसिंग और इंटरनेशनल बार्डर के बीच सर्च अभियान के तहत तीस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तान से आई थी और किसी किसान के खेत में छिपा कर रखी थी। यह घटना बीओपी गोरखा गट्टी नंबर 2 सेक्टर अबोहर में शनिवार को घटी। बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता और डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि बीएसएफ को सूचना मिली थी कि बीओपी गोरखा गट्टी नंबर-2 के पास फेंसिंग पार खेत में पाकिस्तानी तस्करों ने हेरोइन की खेप छिपाकर रखी है ताकि भारतीय तस्कर उसे आसानी से ले जा सके। बीएसएफ जवानों ने फेंसिंग और आईबीत के बीच स्पेशल सर्च अभियान चलाकर वहां से हेरोइन के छह पैकेट बरामद किए। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीस करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। बीएसएफ उस किसान से पूछताछ कर रही है जिसके खेत से हेरोइन के पैकेट बरामद हुए हैं। उधर, अबोहर सेक्टर के बीएसएफ डीआईजी ईअपन पीवी ने बताया कि गोरखा गट्टी नंबर 2 के पास पाकिस्तान की तरफ से पिछले कुछ दिनों से हरकत हो रही थी। जवान सतर्क थे और शुक्रवार रात कंटीली तार से पाकिस्तान की ओर से जवानों ने कुछ हरकत देखी। शनिवार सुबह गांव महात्म नगर के पास सीमा के साथ लगते गेहूं के खेत से हेरोइन बरामद हुई।