{"_id":"5b5dc1c078a7db753299994fff1cdc05","slug":"heroin-of-15-million-seized-by-bsf-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने पकड़ी 15 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ ने पकड़ी 15 करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sun, 28 Dec 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे में सरहद पर हेरोइन की डिलीवरी देने आए पाकिस्तानी तस्करों पर फायरिंग कर बीएसएफ ने खदेड़ दिया। सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ को घटनास्थल से पंद्रह करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुए। यह घटना पंजाब बार्डर पर बनी बीएसएफ की पोस्ट फत्तेहपुर (सेक्टर अमृतसर) में घटी।
विज्ञापन
बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारूकी ने बताया कि बीओपी फत्तेहपुर के पास बटालियन 67 के जवान फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें घनी धुंध और अंधेरे में किसी वस्तु के फेंके जाने की आवाज सुनाई दी। फेंसिंग के पास पाकिस्तानी तस्करों की हलचल नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
बीएसएफ जवानों ने जिस जगह से हरकत हुई थी, वहां पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया गया।
इस पर वहां से हेरोइन के तीन पैकेट बरामद हुए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पंद्रह करोड़ रुपये कीमत है। डीआईजी एमएफ फारूकी ने बताया कि पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन के पैकेट छोड़कर वहां से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन