{"_id":"40aa07fc0657d2e010ea668bbe5ad22a","slug":"heroin-of-15-million-seized-by-bsf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सीमा से 15 करोड़ की हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक सीमा से 15 करोड़ की हेरोइन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Fri, 19 Sep 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल ने सरहद से पंद्रह करोड़ की हेरोइन बरामद की है, जबकि पाकिस्तानी तस्कर भागने में कामयाब हो गए। यह घटना बीएसएफ की पोस्ट उधार धारीवाल (अमृतसर) के पास घटी।
विज्ञापन
डीआईजी एमएफ फारूकी ने बताया कि बीएसएफ के जवान वीरवार रात को बीओपी उधार धारीवाल के पास गश्त कर रहे थे। वहां पर जवानों ने फेंसिंग के पास पाकिस्तानी तस्करों की गतिविधि महसूस की।
विज्ञापन
फेंसिंग के पास से घास में एक पैकेट बरामद हुआ। उसके पास उक्त क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया गया। वहां से दो और पैकेट बरामद हुए।
इन पैकेटों में हेरोइन थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत पंद्रह करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआईजी ने बताया कि इस साल बीएसएफ ने पंजाब बार्डर से 322.011 किलो हेरोइन पकड़ी है।
विज्ञापन