फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heroin hidden in cylindrical pin seized in Ferozepur

सीमा से मिली बारह करोड़ की हेरोइन, तस्करी का तरीका जान हो जाएंगे परेशान

Sun, 04 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 04 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Heroin hidden in cylindrical pin seized in Ferozepur
भारत-पाक सरहद से बरामद हेरोइन
पाकिस्तान की ओर से सरहद पर प्रतिदिन हेरोइन तस्करी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को बीएसएफ फिरोजपुर और अबोहर सेक्टर से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग बारह करोड़ की हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी बाण के पास सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में से बीएसएफ की बटालियन 77 के जवानों को एक लोहे की पाइप मिली। उसे काटने पर उसके अंदर से 290 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 
विज्ञापन


सूचना के आधार पर बीएसएफ फाजिल्का सेक्टर की बीओपी जीजी-वन के पास फेंसिंग पार खेतों में सर्च अभियान चलाया गया। बीएसएफ की बटालियन 169 के जवानों ने फेंसिंग पार खेत से हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए, जिनका वजन दो किलोग्राम था। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक सरहद से मिली हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग बारह करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पाक ने अब ट्रैक्टर-ट्राली में लगने वाली लोहे की रॉड में हेरोइन छिपाकर भारतीय क्षेत्र में फेंकना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार सरहद से हेरोइन बरामद हो रही है। वीरवार को फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी के  दोना तेलु मल के पास खेतों में से लोहे की दो रॉड मिली थी जिसमें हेरोइन बरामद हुई थी। कुछ दिन पहले खेत में से पच्चीस करोड़ की हेरोइन मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed