{"_id":"56f2b1a64f1c1bd94ef14d24","slug":"heroin-border-bsf-pakistani-mobile-sim-firozpur-border-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद से पंद्रह करोड़ की हेरोइन व दो पाक सिम कार्ड बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरहद से पंद्रह करोड़ की हेरोइन व दो पाक सिम कार्ड बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर।
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में बीएसएफ के अधिकारी सरहद से मिली हेरोइन दिखाते हुए।
- फोटो : amarujala
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सरहद से पंद्रह करोड़ रुपये की हेरोइन और दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद किए हैं। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीएसएफ बीओपी गजनीवाला में बुधवार को घटी।
बीएसएफ के प्रवक्ता व डिप्टी कमांडेंट एनपी नेगी ने बताया कि बीएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कंटीली तार पार खेतों में पाकिस्तान से आई हेरोइन जमीन में दबा कर रखी है। बीएसएफ की बटालियन 137 ने उक्त जगह पर सर्च अभियान शुरू किया। कंटीली तार पार खेत में लगे ट्यूबवेल के पास से बीएसएफ को हेरोइन के तीन पैकेट और दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पंद्रह करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।