फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heroin and Pak sim card recovered from indo-Pak border in punjab

सीमा से साढ़े पांच किलो हेरोइन और दो पाक सिम कार्ड मिले, पुलिस और बीएसएफ जांच में जुटी

Tue, 11 Dec 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर ( पंजाब) Updated Tue, 11 Dec 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Heroin and Pak sim card recovered from indo-Pak border in punjab
सांकेतिक तस्वीर

इन दिनों पंजाब में हाई अलर्ट है। संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की खुफिया रिपोर्ट के बाद पंजाब पुलिस और बीएसएफ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रही। सोमवार को फिरोजपुर में बीएसएफ की पोस्ट डीआरडी नाथ के पास से पांच किलो 650 ग्राम हेरोइन और दो पाक सिम कार्ड मिले हैं। हेरोइन को पाक तस्करों ने भारतीय सीमा में खेत में छिपाकर रखी थी ताकि भारतीय तस्कर खेती के बहाने वहां से हेरोइन प्राप्त कर सके।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बीएसएफ की बीओपी डीआरडी नाथ के पास लगी फेंसिंग पार खेतों में हेरोइन छिपा कर रखी गई है। जिसे किसी भारतीय तस्कर ने पाक तस्करों से मंगवाई है। पुलिस ने बीएसएफ की मदद से फेंसिंग पार खेतों में सर्च अभियान शुरू कर फेंसिंग से तकरीबन 150 मीटर दूर स्थित खेत में दबी पांच किलो 650 ग्राम हेरोइन और दो पाक मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी खेत के मालिक से इस मामले में पूछताछ कर रहे हैं। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हेरोइन किसने मंगवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed