{"_id":"fa9b75a2a3159f53b87446b942727d72","slug":"heritage-furniture-theft-2-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज फर्नीचर चोरी: 2 और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरिटेज फर्नीचर चोरी: 2 और आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गिरफ्तार
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों के चोरी हेरिटेज फर्नीचर केस में मंगलवार की रात दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि, पुलिस ने चारों आरोपियों को एक साथ पेश करके चार दिन का रिमांड प्राप्त किया है।
विज्ञापन
हैरिटेज फर्नीचर चोरी के मामले में पुलिस ने सेक्टर-25 निवासी अनिल और राजेश को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इन दोनों के पास से कोई बरामदगी नही हुई है। इस केस में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों सेक्टर-25 निवासी सुनील कुमार, अनिल, राजेश और कांसल निवासी फकीर चंद को गिरफ्तार किया है। जबकि, पुलिस को दो महिला आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
पहेली बनी चोरी हेरिटेज फर्नीचर की संख्या
हेरिटेज फर्नीचर केस को सुलझाने का दावा करने वाली यूटी पुलिस के लिए चोरी फर्नीचर की संख्या एक बड़ी पहेली बन गई। वारदात के बाद शिकायत में 15 कुर्सियां और एक टेबल की चोरी का केस दर्ज करवाया गया था। जबकि, गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 15 कुर्सियां ही चुराईं थीं। किसी भी टेबल के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन