फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   heritage furniture robbed from chandigarh art college

चंडीगढ़ में करोड़ों का हेरिटेज फर्नीचर चोरी, पुलिस सकते में

Tue, 19 Jan 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Jan 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
heritage furniture robbed from chandigarh art college

चंडीगढ़ में सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज के स्टोर से करोड़ों का हेरिटेज फर्नीचर चोरी हो गया। चोर कॉलेज के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 15 हेरिटेज कुर्सियां और एक टेबल चुराकर ले गए। कॉलेज प्रशासन की तरफ से चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज ऑफ  आर्ट में रात चोर दीवार पर लगी कटीली तारों को काट कर स्टोर से 15 सोफा कुर्सियां और एक टेबल चुरा ले गए।
विज्ञापन


रात को तैनात थे दो चौकीदार
रात में कॉलेज परिसर की सुरक्षा के लिए दो चौकीदार कृष्णा और अजीत तैनात थे। जिसमें से कृष्णा कांट्रैक्ट पर है जबकि अजीत कॉलेज का पक्का कर्मचारी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि चौकीदारों का कहना है कि चोरी सुबह करीब 5.30 बजे देखा तो स्टोर के  दो दरवाजों के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 2 से 5 बजे के बीच चोरी

चौकीदारों ने बताया कि चोरी 2 से 5 बजे के बीच फर्नीचरों  की चोरी हुई। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि चौकीदारों ने पूछताछ में बताया है कि  उन्होंने 12 बजे स्टोर रूम चेक किया था, तब तक सब कुछ ठीक था। उसके बाद रात 2 बजे चौकीदार फिर स्टोर रूम की तरफ गया तो उस समय भी ताला लगा हुआ था।

तीसरी बार चौकीदार जब सुबह करीब 5.30 बजे स्टोर रूम पहुंचे तो दो दरवाजों केताले टूटे हुए थे। पास की दीवार पर लगी कंटीली तार भी कटी हुई थी। अंदेशा है कि चोर इसी रास्ते एक एक कर 15 कुर्सियां और एक टेबल चुरा कर ले गए।

करोड़ों का था फर्नीचर
विदेशों में नीलामी के दौरान हेरिटेज फर्नीचर की बोली करोड़ों में लगी थी। जानकारों का मानना है कि जो फर्नीचर कॉलेज से चोरी हुए हैं उनकी कीमत भी करोड़ों में थी।  कालेज प्रशासन का कहना है कि कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल  एसएस दहिया ने खुद एक एक हेरिटेज फर्नीचर छांटकर स्टोर में रखवाया था। इससे पहले 2011 में भी एक बार पहले भी स्टोर में चोरी की कोशिश की गई थी मगर र्कोई सामान चोरी नही हुआ था।

एसएचओ ने की जांच पड़ताल
कॉलेज प्रशासन की तरफ से चोरी होने की सूचना पाकर मौके पर जाकर सेक्टर 3 एसएचओ नीरज सरना ने जांच पड़ताल की। नीरज सरना ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का हेरिटेज फर्नीचर चोरी होने का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है और रात को तैनात चौकीदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है हेरिटेज फर्नीचर की चोरी

साल 2015 में सेक्टर-19 स्थित ली कार्बूजिए सेंटर से चोर 8 कुर्सियां और दो टेबल चुरा ले गए थे। इसकी प्राथमिक शिकायत पुलिस में देने के बाद मामला दबा दिया गया था। लेकिन, वहां के एक गार्ड ने सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड लेटर में आरोप लगाया था कि काबुूर्जिए सेंटर के अधिकारी चोरी को लेकर उसको परेशान कर रहे हैं। इसी वजह से उसने दुनिया छोड़ने का मन बनाया था। इस दौरान प्राथमिक जांच के बाद धरोहर की कीमत 1.55 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

एसएसपी ने दौरा कर दिया था आदेश

धरोहर चोरी की जानकारी होने के बाद एडवाइजर विजय कुमार देव के आदेश पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने कार्बूजिए का दौरा किया और अधिकारियों को जल्द केस सुलझाने का आदेश दिया था। इसके बावजूद पहली चोरी के बारे में पुलिस सुराग लगाने में नाकाम रही है।

धरोहर के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं

कॉलेज प्रशासन की ओर से जिस स्टोर में कोरड़ों की धरोहर रखी हुई थी उस स्टोर के आस पास कहीं नही लगा है सीसीटीवी कैमरा। सिर्फ एक सीसीटीवी कैमरा कॉलेज के मेन गेट पर लगा है। वो कैमरा स्टोर से काफी दूरी पर लगा है। उस कैमरे की मदद से चोरों का पता लगाना नामुमकिन है।


वहीं सूत्रों का कहना है कि स्टोर से सिर्फ हेरिटेज फर्नीचर का ही चोरी होना शक पैदा करता है। स्टोर और भी काफी सामान पड़ा था वो चोरी नही हुआ। ऐसा लगता है कि जैसे किसी को हेरिटेज फर्नीचरों की पहचान थी और सिर्फ हेरिटेज फर्नीचर  को चुराने के मकसद से ही आया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed