{"_id":"5723870e4f1c1b0679a917ba","slug":"heritage-furniture-crime-chandigarh-crime-order-to-prevent-theft-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज फर्नीचर की चोरी रोकने के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरिटेज फर्नीचर की चोरी रोकने के आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Apr 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में हो रही नीलामी के खिलाफ आवाज उठाने वाले एडवोकेट अजय जग्गा की बार-बार शिकायतों के बाद सीबीआई नेशनल सेंट्रल ब्यूरे इंटरपोल नई दिल्ली को जवाब देने पर मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई एनसीबी ने जग्गा को चिट्ठी लिखकर जरूरी कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क करने को कहा गया। साथ ही सीबीआई चंडीगढ़ को भी मामले में हस्तक्षेप कर एक्शन लेने को कहा है।
विज्ञापन
अजय जग्गा ने बताया कि चिट्ठी के बाद वह एसएसपी सुखचैन सिंह गिल से मिले। जग्गा ने एसएसपी से अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की अपील भी की। अजय जग्गा ने पियरे जेनरे के डिजाइन किए डेस्क और आर्मचेयर की विदेश में होने जा रही नीलामी की सूचना भी दी।
विज्ञापन
जग्गा ने बताया कि इनकी अनुमानित राशि साढ़े 25 लाख रुपये रखी गई है। इसे पहले भी अजय जग्गा विदेश में कहीं भी होने वाली नीलामी की सूचना स्थानीय प्रशासन के साथ सीबीआई इंटरपोल को देते रहे हैं।