फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hearing of rapists through video conferencing

चंडीगढ़ रेपः आरोपियों के खिलाफ चलेगा ट्रायल

Mon, 06 Jan 2014 02:47 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jan 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
hearing of rapists through video conferencing
दसवीं क्लास की छात्रा से दुराचार के मामले में पकड़े गए पांचों आरोपी कांस्टेबलों की आज बुड़ैल जेल में ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई।
विज्ञापन


अब आरोपियों पर जिला अतिरिक्त सेशन व सत्र न्यायाधीश नाजर सिंह की अदालत में ट्रायल चलेगा। मामले की अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी।

गौरतलब हैं कि रेप कांड के पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत आज पूरी हुई। जिसके बाद आरोपियों को जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग इसलिए कराई गई ताकि पेशी के दौरान हंगामा और नारेबाजी न हो।


खुड्डा लौहरा निवासी दसवीं क्लास की छात्रा ने 19 दिसंबर को सेक्टर 11 थाना पुलिस ने पीसीआर और क्राइम ब्रांच में तैनात अक्षय, सुनील, अनिल, हिम्मत और जगतार पर दुराचार और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर तुरंत सभी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। मामले की जांच के लिए डीएसपी कमला मीणा के नेतृत्व में जांच के लिए एसआईटी बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed