{"_id":"b3d5e7b69e3cec72af68fb5ec4ca33f8","slug":"headconstable-caught-in-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 रुपये लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
200 रुपये लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद भी चंडीगढ़ पुलिस के जवान रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार रात सेक्टर 45/46 के नाके पर ट्रैफिक हेड कांस्टेबल ने ऑडी चालक से 200 रुपये ले लिए।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह नाके पर पहुंचे और हेड कांस्टेबल से 200 रुपये बरामद किए। इंस्पेक्टर ने हेड कांस्टेबल के पकड़े जाने के बाद सीनियर अफसरों को मामले की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
रुपये लेने की जानकारी मिलते ही अफसरों ने हेड कांस्टेबल पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए। सूत्रों के मुताबिक ऑडी चालक से रुपये लेने के आरोप हेड कांस्टेबल जिले सिंह पर लगे हैं। जिसे एसएसपी मनीष चौधरी ने सोमवार को तलब भी किया था। एसएसपी ने हेड कांस्टेबल पर रुपये लेने के आरोप की रिपोर्ट पेश करने के लिए डीएसपी को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
घटना रविवार रात का है। ट्रैफिक हेड कांस्टेबल जिले की ड्यूटी रविवार रात को सेक्टर 45/46 के नाके पर लगी हुई थी। जिले सिंह ने ऑडी चालक को रोककर कागज चेक किए थे।
इतने में अफसरों को सूचना मिली कि हेड कांस्टेबल ऑडी चालक से 200 रुपये मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और हेड कांस्टेबल से रुपये बरामद किए।
पकड़े जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी गई। इंस्पेक्टर ने नाके पर हुई सारी घटना की जानकारी एसएसपी को दी। उन्होंने मामले की सारी रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने के आदेश जारी किए।