फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   head constable Was selling heroin in prison, arrest

जेल में हेरोइन बेचता था हेड कांस्टेबल, गिरफ्तार

Sun, 04 May 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Sun, 04 May 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
head constable Was selling heroin in prison, arrest

मॉडर्न जेल के एक हवलदार को जेल में हेरोइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शाहकोट के गांव तलवंडी माधो के रहने वाले हवलदार लखबीर सिंह के कब्जे से पुलिस ने 20 लाख की हेरोइन भी बरामद की है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली में लखबीर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

मॉडर्न जेल में करीब 4500 कैदी और हवालाती हैं। बुधवार को नशा न मिलने से आठ कैदी बीमार हो गए थे। डीएसपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों ने बताया कि एसएचओ रणजीत सिंह ने जेल रोड पर गांव भीला टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी।
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने गुप्त सूचना दी कि एक मिनी बस में एक व्यक्ति हेरोइन की भारी खेप के साथ आ रहा है। पुलिस पार्टी ने बस से उतर रहे एक व्यक्ति को रोक कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम लखबीर सिंह निवासी गांव तलवंडी माधो थाना शाहकोट जालंधर बताया तथा कहा कि वह मॉडर्न जेल कपूरथला में बतौर हेड कांस्टेबल पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जेल परिसर में ड्यूटी देता है। तलाशी के दौरान उससे हेरोइन बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह जेल में बंद कैदियों को हेरोइन सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed