{"_id":"59b6e98e4f1c1bf37f8b6131","slug":"head-constable-killed-in-an-accident-chandigarh-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-39 मंडी के पास हादसा, बस से गिरकर हेडकांस्टेबल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर-39 मंडी के पास हादसा, बस से गिरकर हेडकांस्टेबल की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब रोडवेज चालक के अचानक टर्न मारने से बस में सवार पंजाब पुलिस के हेडकांस्टेबल की नीचे गिरने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी।
मलोया थाना प्रभारी रामरतन के अनुसार हादसा सोमवार देर शाम को हुआ। पंजाब रोडवेज की बस सवार पंजाब पुलिस हेडकांस्टेबल गुरविंदर सिंह सवार थे। वह लुधियाना में तैनात थे। सोमवार शाम वह बस से सेक्टर-43 बस स्टैंड जा रहे थे।
सेक्टर-39 के पास बस चालक के तेज टर्न लेने के कारण दरवाजे के पास बैठे गुरविंदर सिंह नीचे गिर गए और बस से कुचलकर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मामले के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।