{"_id":"5cb2df75bdec224b9d4f7b9a","slug":"head-constable-avtar-singh-beaten-till-death-in-ambala-city-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंबाला कैंट: एडीजीपी ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल को पीट-पीटकर मार डाला, सिर में मारी रॉड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबाला कैंट: एडीजीपी ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल को पीट-पीटकर मार डाला, सिर में मारी रॉड
Sun, 14 Apr 2019 12:56 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल अवतार सिंह
एडीजीपी ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल की रॉड और डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। कत्ल की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। वारदात हरियाणा के अंबाला में अंजाम दी गई। मृतक अंबाला कैंट स्थित एडीजीपी ऑफिस में तैनात था। वारदात के समय हेड कांस्टेबल अपने तीन साथियों के साथ अंबाला सिटी के एक रेस्टोरेंट में खाना खाकर निकल रहा था। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए उसके साथियों पर भी हमला किया।
परिजनों के बयान पर पुलिस ने पहचान करके कई आरोपियों को राउंड अप किया है, साथ ही हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव पंजोखरा निवासी अवतार सिंह हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल था और अंबाला कैंट स्थित एडीजीपी ऑफिस में तैनात था। अवतार के दोस्त पंजोखरा निवासी अमनदीप ने पुलिस को बताया कि हरियाणा पुलिस में सिपाही उसके जीजा हरदीप सिंह गांव आए हुए थे। वहां उनसे मिलने उनके दोस्त अवतार, सुखदीप आ गए। रात में सभी खाना खाने बलदेव नगर स्थित रेस्टोरेंट में गए थे।
खाना खाकर बाहर आए तो टुंडली निवासी कमलजीत सिंह अपने 7-8 साथियों के साथ हाथों में तलवार, रॉड, बींडे लेकर पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। हमले में अवतार के सिर में चोट लगी और वह जमीन पर गिर गया। अवतार को बचाने के प्रयास में वह और उसका जीजा हरदीप भी घायल हो गया। हमला करके कमलजीत साथियों के साथ भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिटी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अवतार को सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया, बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसलिए थी रंजिश...
अमनदीप के अनुसार, दो साल पुरानी रंजिश में कमलजीत ने हमला किया। करीब दो साल पहले कमलजीत के भाई नरेंद्र की शादी थी। शादी में अवतार के दोस्त हरप्रीत सिंह के भाई का कमलजीत से झगड़ा हो गया था। इस मामले में अवतार ने हरप्रीत के भाई की मदद की थी। इस बात से कमलजीत और अन्य लोग अवतार से रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश में शुक्रवार रात हमला किया गया। अमनदीप ने आरोप लगाया कि टुंडली गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने ही उनके बलदेव नगर में आने की सूचना कमलजीत को दी। इसके बाद आरोपी कमलजीत सिंह साथियों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा और हमला कर दिया।
जमानत पर है आरोपी कमलजीत
मारपीट के एक अन्य मामले में कमलजीत नामजद था और वह जेल में था। दो दिन पहले ही उसकी जमानत हुई और वह जेल से बाहर आया हुआ था। इसी बीच नरेंद्र और अन्य के साथ मिलकर उसने हेड कांस्टेबल अवतार की हत्या कर दी।
आरोपी कमलजीत सहित छह-सात अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। मामले में सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिन्हें जल्द काबू किया जाएगा।
- सुलतान सिंह, डीएसपी, हेडक्वार्टर, अंबाला सिटी