फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Vigilance arrested 22 including 14 corrupt officials in July

Haryana News: जुलाई में 14 भ्रष्ट अधिकारियों समेत 22 विजिलेंस के हत्थे चढ़े, अधिकारियों के खिलाफ केस

Sun, 04 Sep 2022 11:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Sep 2022 11:53 PM IST
सार

जुलाई माह में गिरफ्तार लोगों में म्यूनिसिपल कमेटी नरवाना (जींद) के कार्यकारी अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जबकि एचएसवीपी पानीपत के कनिष्ठ अभियंता को 50 हजार रुपये लेते पकड़ा गया।

विज्ञापन
Haryana Vigilance arrested 22 including 14 corrupt officials in July
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने इस साल जुलाई माह में 14 सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और आठ निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उक्त अधिकारियों, कर्मचारियों व बिचौलियों को अलग-अलग मामलों में 4000 रुपये से लेकर 65000 रुपये तक की रिश्वत लेते काबू किया गया है।

विज्ञापन


ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायतों, जांच के आधार पर 15 क्लास-1 अधिकारियों, 10 क्लास-2 अधिकारियों, 23 क्लास-थ्री कर्मचारियों सहित 48 सरकारी और 12 निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


इसी अवधि के दौरान की गई एक जांच में ब्यूरो ने एक अराजपत्रित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ एक आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश की। इसी तरह, दो जांच में एक राजपत्रित अधिकारी और तीन अराजपत्रित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। साथ ही एक जांच में एक अराजपत्रित अधिकारी के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने की अनुशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई माह में गिरफ्तार लोगों में म्यूनिसिपल कमेटी नरवाना (जींद) के कार्यकारी अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जबकि एचएसवीपी पानीपत के कनिष्ठ अभियंता को 50 हजार रुपये लेते पकड़ा गया। इसी प्रकार, उपायुक्त कार्यालय सोनीपत के अधीक्षक को 20,000 रुपये और यूएचबीवीएन मुरथल सोनीपत के लाइनमैन को 50,000 रुपये की रिश्वत के अलावा अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed