फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's gangster Tinu arrested in faridkot of punjab

हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर टीनू पंजाब में धरा गया, हत्या के मामले में थी तलाश

Thu, 15 Nov 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Nov 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Haryana's gangster Tinu arrested in faridkot of punjab
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब के कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में  पिछले साल 15 जुलाई को गैंगवार के दौरान शहर के गैंगस्टर लवी दियोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में थाना सिटी पुलिस ने वांछित हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर दीपक कुमार टीनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा के भिवानी शहर का रहने वाला है और उस पर कई राज्यों में हत्या के 10,इरादा ए कत्ल के 14 मामलों समेत करीब 34 आपराधिक दर्ज है। थाना सिटी पुलिस उसे लुधियाना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।      

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2017 को कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में चल रहे मेले के दौरान लवी दियोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लवी दियोड़ा भी कुछ आपराधिक मामलों का सामना कर रहा था और घटना से कुछ दिन पहले से जेल से रिहा हुआ था। दूसरे गैंग के साथ रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने जांच के आधार पर कुल पांच गैंगस्टरों को नामजद किया था, जिनमें तीन गैंगस्टर कोटकपूरा निवासी भारत भूषण उर्फ भोला शूटर, हरीपाल व जग्गू भगवानपुरिया को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि इस हत्याकांड में पांचवें आरोपी चंडीगढ़ निवासी संपत नेहरा को भी जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाकर इस केस में गिरफ्तारी डाली जाएगी। संपत नेहरा इन दिनों फरीदकोट जेल में ही बंद है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed