{"_id":"5a2e08e04f1c1bd1408bc3f5","slug":"haryana-police-beaten-up-old-age-couple-in-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्दी वालों की गुंडागर्दी देखिए, पति को बचाने आई वृद्धा को कपड़े उतारकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दी वालों की गुंडागर्दी देखिए, पति को बचाने आई वृद्धा को कपड़े उतारकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
old couple
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
वर्दी वालों की गुंडागर्दी का मंजर देखकर शर्मसार हो जाएंगे, शिकायत दर्ज कराने आए बुजुर्ग पति-पत्नी को पीट दिया। वृद्धा को तो कपड़े उतारकर पीटा। घटना हरियाणा के झज्जर की है। पुलिस ने बर्बरता की हद पार करते हुए वृद्ध दंपति को जाति सूचक शब्द कहकर बुरी तरह पिटाई की। साठ वर्षीय वृद्धा का नंगा कर पीटा।
करीब डेढ़ माह पुरानी इस घटना में अदालत के आदेश पर चौकी प्रभारी सहित सात पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार के अनुसार दंपति 27 अक्तूबर को पड़ोसी के साथ झगड़े की शिकायत देने पुलिस चौकी गया था। इस बीच इंतजार में वे चौकी में रखी खाली कुर्सियों पर बैठ गये।
इस पर वहां मौजूद चौकी प्रभारी और अन्य का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। शिकायत के मुताबिक उन्हें जाति सूचक शब्द कहकर उठने को कहा गया। पति ने जब इस पर अपनी उम्र का हवाला दिया तो पुलिस कर्मी उसे पीटने लगे।
विज्ञापन
पति को बचाने के लिए जब साठ वर्षीय पत्नी उसके ऊपर आ गई तो पुलिस कर्मियों ने उसकी सलवार का नाड़ तोड़कर कूल्हों और कमर पर खूब डंडे बरसाये। उसके अंगों में हाथ डालकर कमीज और बनियान भी फाड़ दी। पिटाई के बाद बुजुर्ग दंपति को पुलिस चौकी में ही बैठाए रखा गया।

Trending Videos
महिला मेडिकल कराने पहुंची तो दी धमकी
बुजुर्गों का सम्मान
बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसने अपने पोते को ट्यूशन से लाने के लिए जाने देने के लिए गुहार लगाई तो उसके पति को वहीं पर रख लिया गया और उसे धमकी के बाद जाने दिया गया कि वह किसी को इस बारे में नहीं बताएगी।
इसके बाद महिला ने घर पहुंचकर अपने बेटे को फोन किया, जोकि खुद पुलिस मुलाजिम है। बेटे ने उसे अस्पताल जाने को कहा तो वह अस्पताल में पहुंच गई। वहां पर भी दुजाना चौकी के पुलिसकर्मी उसे धमकी देने के लिए पहुंच गए। लेकिन वहां पर मौजूद उसके दामाद ने उनकी वीडियो बना लिया। पुलिस के इस उत्पीड़न के खिलाफ दंपति ने अदालत में गुहार की।
अदालत के आदेश पर जागी पुलिस
पीड़िता के द्वारा दायर इस्तगासे पर सुनवाई करते हुए अदालत ने चौकी इंचार्ज सहित सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद झज्जर थाना पुलिस ने अपनी दुजाना चौकी के तत्कालीन चौकी इंचार्ज पवनवीर के अलावा अनिल कुमार एएसआई, नरेश कुमार एएसआई, हरीश कुमार मुंशी, प्रवीन कुमार हैड कांस्टेबल, यशविंद्र कुमार सिपाही व रविंद्र कुमार सिपाही के खिलाफ धारा 294, 323, 34 आईपीसी, 354, 354 बी, 506 व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मुझे पूरे मामले की जानकारी नहीं है। मामले में पहले जांच की जाएगी, जिसके बाद ही गिरफ्तारी हो सकती है।
- अजमेर, डीएसपी, झज्जर