फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News: 21 year old youth shot dead in Jind of Haryana

हरियाणा : जींद में सैर करने निकले 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 19 Nov 2020 11:20 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Nov 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Haryana News:  21 year old youth shot dead in Jind of Haryana
युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

रंजिश के चलते बीबीपुर गांव में गुरुवार सुबह सैर करने गए 21 वर्षीय युवक मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय मनोज के साथ उसके दो चचेरे भाई थे लेकिन गोली सिर्फ मनोज को निशाना बनाकर मारी गई। तीन महीने पहले गांव में ही हुई हत्या के आरोप मनोज का पिता राजेश जेल में बंद है। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर बीबीपुर गांव निवासी अमित, सतीश, मोहित, राममेहर, जसमेर, धर्मबीर, उमेद, राजेश की पत्नी व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव बीबीपुर निवासी 21 वर्षीय मनोज अपने चचेरे भाई सचिन व सुमित के साथ सुबह पांच बजे सैर के लिए निकला था। जब ये लोग स्कूल के पास पहुंचे, तभी पीछे से दो लोग आए और मनोज पर निशाना लगाकर गोली चला दी। यह गोली मनोज की पीठ में लगी। जैसे ही मनोज गिरने लगा, दूसरी गोली चला दी गई। यह मनोज के सीने में लगी। इसके बाद तीसरी गोली चलाई गई, जो मनोज के बाजू में लगी। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि कुछ ही दूरी पर उनके चार-पांच साथी और भी थे। वहीं मनोज के चचेरे भाई सचिन ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब सैर के दौरान गांव के स्कूल के पास पहुंचे तो गांव का ही अमित अपने छह साथियों के साथ आया और मनोज पर कट्टे से तीन फायर कर दिए। इस दौरान जब उन्होंने अमित को पकड़ने की कोशिश की तो उसको भी गोली मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आईटीआई का छात्र था मनोज

मनोज आईटीआई में इलेक्ट्रॉनिक्स की ट्रेड का द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी की तलाश कर रहा था। इसके चलते ही वह पिछले कई वर्ष से सुबह दौड़ लगाने के लिए जाता था, ताकि पढ़ाई के साथ नौकरी की तैयारी भी कर सके। 

चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए मारी गोली 
घटना के समय मनोज के साथ रहे सचिन ने बताया कि 31 जुलाई को आरोपी अमित के चचेरे भाई संदीप का शव गांव के खेतों में मिला था। इसके बाद अमित के परिवार के लोगों ने संदीप की हत्या का आरोप मनोज के पिता राजेश पर लगाया था। संदीप की हत्या के आरोप में मनोज का पिता राजेश पिछले तीन माह से जेल में बंद है। उसके बाद से अमित उनके परिवार से रंजिश रखता है। अपने चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए गुरुवार को अमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी। 

पांच दिन पहले दी थी बदला लेने की धमकी
पुलिस को दी शिकायत में सचिन ने बताया कि पांच दिन पहले उसकी बुआ का लड़का रविंद्र उनके घर आया हुआ था। इस दौरान राजेश की पत्नी ने रविंद्र को संदीप की मौत का बदला एक सप्ताह के अंदर लेने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed