फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana four people killed in road accident at abohar

सीजन की पहली धुंध ने छीनी बाप और दो मासूम बेटों की जिंदगी, यूं हुआ हादसा

Fri, 03 Nov 2017 11:15 AM IST
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Fri, 03 Nov 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
haryana four people killed in road accident at abohar
अबोहर में सड़क हादसा
पंजाब से बड़ी खबर, सीजन की पहली धुंध ने बाप और उसके दो मासूम बेटों की जिंदगी छीन ली। हादसे में एक अन्य रिश्तेदार की भी मौत हो गई। हादसा अबोहर में गांव रुढ़ियांवाली के पास हुआ।
विज्ञापन


कार नहर में गिर गई और डूबने से हरियाणा के हिसार निवासी दीपक पुत्र अमीचंद और दीपक के दोनों बेटों आदि और मान्या की मौत हो गई। वहीं राजस्थान निवासी कैलाश पुत्र मुंशीराम की भी जान चली गई। जबकि गांव रुढ़ियांवाली निवासी ड्राइवर पप्पू तैरकर बाहर आ गया।
विज्ञापन


हादसे का कारण धुंध के चलते कम दृश्यता बताई जा रही है। जान बचाकर बाहर निकले ड्राइवर ने तुरंत गांव वालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार बाहर निकलवाई और शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू ने सुनाई हादसे की कहानी

haryana four people killed in road accident at abohar
अबोहर में सड़क हादसा
हादसे में बचे ड्राइवर पप्पू ने बताया कि गांव रुढ़ियांवाली में दीपक की ससुराल है। 31 अक्तूबर को दीपक के साले हरिओम पुत्र सोहनलाल की शादी थी। दीपक परिवार संग शादी में शामिल होने के लिए आया था और शुक्रवार को वापिस जा रहा था।

गांव का ही एक शख्स पप्पू चारों को गाड़ी में बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए निकला था कि धुंध के चलते नहर नजर नहीं आई और कार उसमें जा गिरी। पप्पू को तैरना आता था, इसलिए वह बच गया, लेकिन बाकी की जान चली गई।

पप्पू ने तुंरत फोन करके गुरुद्वारा से मुनादी कराई तो लोग इकट्ठे हो गए और कार को नहर से निकाला। आनन फानन में दीपक, उसके बेटों और कैलाश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed