{"_id":"58c4e1d04f1c1bd810dc67d3","slug":"haryana-daughter-burn-alive-and-killed-for-dowry-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में जिंदा जलाकर मार दी गई हरियाणा की बेटी, वजह जानकर कांप जाएंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्यप्रदेश में जिंदा जलाकर मार दी गई हरियाणा की बेटी, वजह जानकर कांप जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
जलती हुई महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में हरियाणा के सोनीपत जिले की बेटी को जिंदा जलाकर मार दिया गया। इसके पीछे की वजह जानकर आप कांप जाएंगे और शर्म भी आएगी। सेक्टर-15 की महिला को दहेज लोभी ससुराल पक्ष के लोगों ने मध्यप्रदेश में जिंदा जला दिया। महिला के मायके वालों ने मध्यप्रदेश में इसकी शिकायत दी है। मामले में पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से उसके मायके वालों में रोष व्याप्त है।
परिजनों ने मामले से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली आरती सोनी (26) की शादी पांच वर्ष पहले मध्यप्रदेश के जिला रीवा के गांव बिछराटा निवासी अवधेश सोनी से हुआ था। अवधेश से आरती को चार वर्ष की बेटी व दो वर्ष का बेटा हैं। आरती के परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग अक्सर आरती को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे।
उससे मारपीट कर नकदी की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने के चलते छह मार्च को आरती को उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने जिंदा जलाकर मार दिया। पुलिस ने मामले में पति अवधेश, ससुर मोहन, देवर छोटू, ननद व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। आरती के भाई सुनील सोनी ने मामले में सभी आरोपियों को जल्द काबू करने की मांग की है।
विज्ञापन
कई बार कर चुके ससुरालियों की मांग पूरी
सुनील ने बताया कि वह कई बार ससुराल पक्ष के लोगों की मांग पूरी कर चुके हैं। कभी मोटरसाइकिल तो कभी नकदी की मांग की जाती रही है, जिसके चलते उन्होंने कई बार आरोपियों की मांग पूरी भी की, लेकिन उसके बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई और आखिर में आरोपियों ने उसकी बहन को जलाकर मार दिया।
तीन बजे हुई बात, नौ बजे मिली मौत की सूचना
सुनील ने बताया कि उसकी बहन के साथ उसने छह मार्च को तीन बजे बात की थी। उस समय भी उसने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना का जिक्र भी किया था। रात नौ बजे उसकी चाची ने आरती के जलने व कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना दे दी। सुनील ने कहा कि मामले में सभी आरोपियों को काबू कर उन्हें सख्त सजा दी जानी चाहिए।